फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Preparations for the Chief Minister's visit are in full swing.

Moradabad News: मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the Chief Minister's visit are in full swing.
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन का कार्यक्रम अभी जिला प्रशासन के पास नहीं आया है लेकिन शहर को चमकाने की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के अलावा सोनकपुर पुल पर पेंटिंग का काम चल रहा है।
विज्ञापन

डीएम राजेंद्र पैंसिया का कहना है कि अभी कार्यक्रम आया नहीं है लेकिन 29 जून से एक जुलाई तक का कार्यक्रम आने की संभावना है। शासन इस मामले में कार्यक्रम फाइनल करेगा। मुख्यमंत्री के आगमन की जानकारी मिलने पर रामगंगा पार स्थित निर्माणाधीन गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में तैयारियां शुरू कर दी गई है। सोनकपुर पुल और नजदीक की सड़कों, रामपुर रो़ड, कांठ रोड को चमकाने के लिए पेंटिंग का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में साफ सफाई का काम तेजी के साथ चल रहा है। वहीं नगर निगम में कई कार्यों के लोकार्पण के लिए तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि कार्यक्रम कभी भी तय हो सकता है। भाजपा के नेता भी मुख्यमंत्री के आने को लेकर काफी खुश हैं। कई नेताओं ने होर्डिंग और बैनर बनवाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed