फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Preparation to give clean chit to the goverment in loot

लूट में सराफ को क्लीन चिट देने की तैयारी, कोर्ट में दाखिल की सीआपीसी 169 की रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 02:50 AM IST
विज्ञापन
Preparation to give clean chit to the goverment in loot
मुरादाबाद। फजीहत के बाद आखिरकार चेन लूट में जेल भेजे सराफ सोनू वर्मा को क्लीन चिट देने की तैयारी शुरू हो गई। गुरुवार को विवेचक की ओर से इस मामले में सीआरपीसी 169 की रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर केस वापसी का अनुरोध किया गया है। अदालत ने इस मामले में शुक्रवार को विवेचक और आरोपी को तलब किया है।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र के भदौड़ा डबल निवासी ललित वर्मा ने एडीजी बरेली जोन और एसएसपी प्रभाकर चौधरी को प्रार्थना पत्र देकर मझोला थाने की पुलिस और एसओजी पर आरोप लगाया था। महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा था कि उसके बेटे सोनू वर्मा को पुलिस चेन लूट में दो अन्य आरोपियों के साथ गिरफ्तारी दिखाकर जेल भेज चुकी है। महिला ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी अफसरों को उपलब्ध कराई थी। जिसमें दावा गया था कि पुलिस ने सोनू को 19 नवंबर को हिरासत में लिया था। जबकि उसकी गिरफ्तारी 21 नवंबर को दिखाई थी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने इस मामले की जांच एएसपी अनिल यादव से कराई। जांच में सोनू वर्मा लूट में शामिल नहीं पाया गया है। हालांकि पुलिस ने दावा किया है कि एक केस में वह माल बरामद होने के आरेाप में 411 आईपीसी का आरोपी है। पुलिस ने सोनू से चेन बरामद करने का दावा किया है। एएसपी ने बताया कि गुरुवार को सीआरपीसी 169 की रिपोर्ट अदालत में पेश कर दी गई है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई होगी। अदालत ने विवेचक और जेल से आरोपी सोनू वर्मा को भी तलब किया गया है।
विज्ञापन

फुटेज रहा मजबूत साक्ष्य, अफसरों ने दिए थे जांच के आदेश
मुरादाबाद। सोनू की मां ललिता ने अफसरों को प्रार्थना पत्र के साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी उपलब्ध कराई थी। जिससे साफ नजर आ रहा था कि एसओजी की टीम सराफ की दुकान पर पहुंची और उसे वहां से अपनी गाड़ी में 19 नवंबर को उठाकर ले गई थी। 21 नवंबर को पुलिस ने हर्बल पार्क के पास सोनू वर्मा समेत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी दिखाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को दबाने वालों पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई तय
मुरादाबाद। जांच में सामने आया है कि मझोला के मानसरोवर कालोनी में सोलह नवंबर की रात महिला से लूट की घटना हुई थी। आरोपी बदमाशों को हिरासत में लेेने के बाद इस घटना का केस बीस नवंबर को दर्ज किया गया था। जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी अगले दिन 21 नवंबर को दिखाई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि इस मामले की जांच जारी है। अब तक की जांच में सामने आया कि चार दिन तक लूट की घटना का केस दर्ज नहीं किया गया था।
कोर्ट की शरण में पहुंची सराफ की मां
मुरादाबाद। चेन लूट में जेल भेजे गए सराफ सोनू की मां ललित वर्मा कोर्ट की शरण में पहुंच गई है। महिला ने प्रार्थना पत्र दाखिल कर एसपी सिटी समेत अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ वाद दायर कराने की गुहार लगाई है। महिला के प्रार्थना पत्र पर बारह दिसंबर को सुनवाई होगी।

ललित ने अपने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि उसका बेटा बेकसूर है। एसओजी टीम ने पांच लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर उसके बेटे को लूट का आरोपी बनाकर उसका चालान कर दिया गया। 21 नवंबर से महिला का बेटा जेल में बंद है। महिला ने एसपी सिटी अमित आनंद, तत्कालीन एएसपी कुलदीप सिंह गुनावत, एसओजी प्रभारी अजय पाल सिंह, मझोला थाना प्रभारी आकाश पटेल और अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ वाद दायर कराने प्रार्थना पत्र दिया है। अब कोर्ट इस मामले में बारह दिसंबर को सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed