फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Preferences shifted, trends changed... 'Brass City's' new designs dazzle the global market.

Moradabad News: पसंद बदली, ट्रेंड बदला... वैश्विक बाजार में पीतलनगरी के नए डिजाइनों का जलवा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Preferences shifted, trends changed... 'Brass City's' new designs dazzle the global market.
मुरादाबाद। वैश्विक बाजार में हस्तशिल्प उत्पादों की मांग बढ़ने के साथ खरीदारों की पसंद भी बदल रही है। विदेशी ग्राहक अब चमकदार ब्रास की जगह अर्थ-टोन, एंटीक फिनिश और हैंड-हैमर उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं। बदलते ट्रेंड को देखते हुए पीतलनगरी के निर्यातक भी नए डिजाइन और आधुनिक फिनिश वाले उत्पाद तैयार कराने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

एशिया सोर्सिंग इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, नए डिजाइन और आधुनिक फिनिशिंग वाले उत्पादों की मांग बढ़ी है। हैंड-हैमर एल्युमिनियम और गार्डन डेकोर उत्पाद भी विदेशी खरीदारों की पहली पसंद बन रहे हैं। ब्रास की तुलना में हैंड-हैमर एल्युमिनियम 65 प्रतिशत हल्का है और 400 से अधिक रंगों में उपलब्ध होने के कारण इसकी मांग लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

मार्बल इनले उत्पाद भी अंतरराष्ट्रीय रिटेल बाजार में अपनी मजबूत पहचान बना चुके हैं। कोस्टर, ट्रे और ज्वेलरी बॉक्स जैसे उत्पादों की मांग भी बढ़ रही है। जीआई-टैग दस्तावेज अनिवार्य होने से पीतलनगरी के कारीगरों के उत्पादों को नई पहचान मिली है। इससे इन उत्पादों की कीमत भी बढ़ी है। एमएचईए(मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन) के अनुसार, जिले के कारीगर तेजी से बदलते वैश्विक ट्रेंड के अनुरूप उत्पाद तैयार कर रहे हैं। इससे वैश्विक बाजार में उनकी पकड़ और मजबूत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इन उत्पादों की बढ़ी मांग
-अर्थ-टोन ब्रास : एंटीक, हैंड-हैमर
-हैंड-हैमर एल्युमिनियम : हल्का और बड़े फॉर्मेट डेकोर उत्पाद

-जीआई-टैग्ड मार्बल इनले : कोस्टर, ट्रे और ज्वेलरी बॉक्स

-आर्टिजन ग्लास : हैंड-ब्लोन और रंगीन ग्लास उत्पाद

-सस्टेनेबल टेक्सटाइल : रिसाइकल्ड यार्न और ऑर्गेनिक कॉटन उत्पाद

000

निर्यातक बोले...

-विदेशों में अब केवल पारंपरिक डिजाइन नहीं बल्कि नए फिनिश, आधुनिक लुक और वैल्यू एडेड उत्पादों की मांग ज्यादा है। इसलिए उत्पादों में लगातार बदलाव किया जा रहा है। -तनुज टंडन, निर्यातक
-जीआई-टैग्ड मार्बल इनले, हैंड-ब्लोन ग्लास और सस्टेनेबल उत्पादों की मांग बढ़ी है। आने वाले समय में डिजाइन इनोवेशन ही निर्यात वृद्धि का सबसे बड़ा आधार बनेगा। -रजत अग्रवाल, निर्यातक
-हैंड-हैमर एल्युमिनियम और एंटीक ब्रास उत्पादों में कारीगरों की हस्तकला साफ दिखाई देती है। विदेशी खरीदार इन उत्पादों को सबसे अधिक पसंद कर रहे हैं। -सुरेश कुमार गुप्ता, निर्यातक

-विदेशी खरीदार अब चमकदार ब्रास की जगह अर्थ-टोन और एंटीक फिनिश वाले उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इससे इन उत्पादों की वैश्विक मांग बढ़ रही है। -नावेद उर रहमान, अध्यक्ष, एमएचईए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed