{"_id":"673e5bd9fedb6e3bb90a3554","slug":"pre-board-preparationnow-its-the-turn-of-extra-classes-in-schools-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-526363-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: प्री-बोर्ड की तैयारी... अब स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाओं की बारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: प्री-बोर्ड की तैयारी... अब स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाओं की बारी
विज्ञापन
मुरादाबाद। माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी होने के बाद प्री-बोर्ड परीक्षा कराने की तैयारी है। स्कूूलों में इसके संबंध में रणनीति बनाई जा रही है। प्रधानाचार्यों का कहना है कि 30 नवंबर तक पाठ्यक्रम पूर्ण कराने के साथ ही विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं के संचालन की योजना है।
परिषद की ओर से जारी किए गए निर्देशों के अनुसार 24 फरवरी से 12 मार्च तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है। प्रधानाचार्यों का कहना है कि यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आयोजन जनवरी माह में होने की संभावना है। इसके लिए प्रयोगात्मक कक्षाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। महत्वपूर्ण प्रश्नों को परीक्षा के हिसाब से समय सीमा निर्धारित कर हल करवाया जा रहा है। शिक्षक विद्यार्थियों को विषयों से संबंधित नोट्स उपलब्ध करवा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- --
केंद्रों की आपत्तियों का किया जा रहा सत्यापन
मुरादाबाद जनपद में कुल 464 विद्यालय हैं। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए इस बार मुरादाबाद में लगभग 79,291 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इंटरमीडिएट में इस बार 38,891 विद्यार्थी और हाईस्कूल में 40,400 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनके लिए बोर्ड की ओर से 107 परीक्षा केंद्रों की सूची भेजी गई थी। इस सूची पर 121 आपत्तियां आई थीं। विभाग की ओर से ब्लाॅक स्तर पर इन आपत्तियों का सत्यापन करवाया जा रहा है, ताकि जिला स्तरीय समिति की बैठक में इसका निस्तारण करवाया जा सके।
विज्ञापन
वर्जन...
अर्धवार्षिक परीक्षाओं की अंकतालिका अभिभावकों को दिखाई जा रही हैं। ताकि उनको पता चल सके कि उनके बच्चों को किस-किस विषय में परेशानी हो रही है। वह इसके समाधान में सहयोग करें और घर पर भी बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें। पाठ्यक्रम हमारे यहां पूर्ण हो गया है। हाईस्कूल की छात्राओं को ओएमआर शीट भरनी सिखाई जा रही है। छात्राओं को लिखने का अभ्यास करवाया जा रहा है। प्रयोगात्मक कक्षाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
सीमा शर्मा, प्रधानाचार्य, प्रताप सिंह कन्या इंटर कॉलेज
-- -- -- -- -
कक्षा दस और 12 का पाठ्यक्रम 30 नवंबर तक पूरा हो जाएगा। एक दिसंबर से सभी विषयों का अभ्यास शुरू करने की योजना है। दिसंबर के आखिर में या फिर जनवरी की शुरुआत में बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू हो सकती हैं। उससे पहले प्रयोगात्मक विषयों का भी रिवीजन करवा लिया जाएगा। 15 दिसंबर से प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू होनी हैं। छात्राओं को अधिक से अधिक लिखने के अभ्यास के लिए प्रेरित किया जा रहा है। - डॉ. मधुबाला त्यागी, प्रधानाचार्य, कौशल्या कन्या इंटर कॉलेज
-- -- -- -- --
अब सिर्फ 30 फीसदी पाठ्यक्रम शेष रह गया है। बोर्ड में 20 नंबर के एमसीक्यू आधारित सवाल आते हैं, उनकी तैयारी के लिए अभ्यास पेपर करवाए जा रहे हैं। विद्यालय स्तर से 15 दिसंबर के बाद प्री-बोर्ड परीक्षाएं करवाई जाएंगी। दो बार प्री-बोर्ड करवाते हैं। एक स्कूल स्तर पर और दूसरी परीक्षा शासन के निर्देश पर करवाते हैं। हमारे यहां प्रतिदिन दो कक्षाएं अतिरिक्त लगवाई जा रही हैं, ताकि विद्यार्थी अपनी शंकाओं का समाधान कर सकें। - उदयराज सिंह, प्रिंसिपल, एसडीएम इंटर कॉलेज