फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   pravin togadia spoke in mordabad

राममंदिर नहीं बना तो छिन जाएगी राजगद्दी : तोगड़िया

Mon, 02 Apr 2018 02:04 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 02 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
pravin togadia spoke in mordabad
प्रवीन तोगड़िया - फोटो : file photo
विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने रविवार को मुरादाबाद में कहा कि केंद्र सरकार ने तुरंत राममंदिर निर्माण नहीं कराया तो राजगद्दी पर बैठाने वाले हिंदू गद्दी से उतार भी सकते हैं। उन्हाेंने कहा कि कार सेवा में हिंदुओं को शहीद कराने वाली भाजपा अब सत्ता में आने पर राममंदिर निर्माण के लिए कोर्ट के फैसले का इंतजार करने को कह रही है। सरकार वास्तव में राममंदिर निर्माण चाहती है तो संसद में कानून बनाए।
विज्ञापन


विहिप के कार्यक्रम में मुरादाबाद पहुंचे डा. तोगड़िया ने कहा कि उस समय सत्ता तक पहुंचना था इसलिए कार सेवा कराई गई। उन्हाेंने कहा कि लोगाें ने बहुत उम्मीदों के साथ भाजपा की सरकार बनवाई। लेकिन चार साल तक इंतजार करने के बाद भी सरकार ने राममंदिर निर्माण के लिए कोई पहल नहीं की। समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा भी सरकार पूरा नहीं कर सकी। बोले, दिल्ली में मेरे बड़े भाई की सरकार कश्मीरी पंडितों की घर वापसी का वादा भी पूरा नहीं कर सकी।
विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि किसान आत्महत्या कर रहे हैं, युवा बेरोजगारी हैं, बहू बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। हिंदुओं के वोट पर सवार होकर दिल्ली तक पहुंचे लोग मुस्लिमों के हित की योजनाएं बना रहे हैं। हत्या की साजिश की बाबत पूछे सवाल पर डा. तोगड़िया ने कहा कि अब अपनी चिंता नहीं है। हिंदू हितों की चिंता करनी है। राजनीतिक विकल्प देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हिंदुओं ने पुरानी सरकारों को गद्दी से उतार फेंका क्योंकि उनके रहते राममंदिर नहीं बन सकता था। यदि मौजूदा सरकार मंदिर नहीं बनाएगी तो उसका भी यही हाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed