फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   pramod krishnam told communal harmoney compoulsary for national progress

कौमी एकता से ही देश की तरक्की संभव : प्रमोद कृष्णम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
pramod krishnam told communal harmoney compoulsary for national progress
मुरादाबाद। कल्कि पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि देश में हिंदू और मुस्लिम का कभी कोई झगड़ा नहीं रहा। कुछ सियासी दल ने अपने राजनीतिक लाभ के हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करते हैं। समाज के सभी लोगों को होशियार रहने के साथ ही कौमी एकता को आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए। क्योकि कौमी एकता से ही देश तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ सकेगा।
विज्ञापन

आईएमए सभागार में राहत मौलाई के 108 वें जन्मदिन के मौके पर राहत मौलाई मेमोरियल सोसायटी की ओर से आयोजित कौमी एकता कार्यक्रम के दौरान कृष्णम ने कहा कि कर्बला में जब युद्ध हुआ तो वह किसी हिंदू और मुस्लिम के बीच का युद्ध नहीं था। बल्कि वह सिर्फ मुस्लिमों के बीच हुआ। इसी तरह महाभारत में जो युद्ध हुआ उसमें दोनों पक्ष हिंदू थे। देश को आगे बढ़ाने में सभी धर्म और जाति के लोगों का योगदान रहा है। एकता और अखंडता देश की मिसाल है, लेकिन अफसोस है कि कुछ सियासी दल राजनीतिक लाभ के लिए लोगों को धर्म, जाति के नाम पर लड़ाने का काम करते हैं। ऐसे लोगों से सभी को होशियार होने की जरूरत है।
विज्ञापन

मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि राहत मौलाई ने मुरादाबाद में जो कौैमी एकता की अलख जगाई थी उसे उनके न रहने पर भी देश के अन्य शहरों के लोग उसकी मिसाल देते हैं। मुरादाबाद से उनका गहरा लगाव है। यहां के लोगों से मिलने वाले प्यार को वह कभी भुला नहीं सकेंगे। उन्होंने कौमी एकता पर एक नज्म भी सुनाई। राहत मौलाई के जन्मदिन पर कौमी एकता कार्यक्रम आयोजित करने पर उन्होंने आयोजकों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर इमाम हकीम सैयद मासूम अली ने कहा कि सभी धर्म और मजहब सबको आपस में प्रेम से रहने का संदेश देते हैं। यह अच्छी बात है कि राहत मौलाई ने कौमी एकता की जो मसाल यहां जलाई है उसे रोशन रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है। उन्होंने आयोजक कमेटी के लोगों का इसके लिए शुक्रिया अदा किया। कार्यक्रम को मुरादाबाद बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अमीरुल हसन जाफरी, राहत मौलाई सोसाइटी के सदर शफाअत अहमद खां ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में राहत मौलाई के बेटे असद मौलाई ने सभी का आभार जताया।

इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष देशराज शर्मा, दयानंद डिग्री कॉलेज के प्रबंधक उमाकांत गुप्ता, आनंद मोहन गुप्ता, अभिषेक भटनागर, डॉ. वस्फे इलाही, हाजी मुश्ताक अंसारी, अमीरुल हसन जाफरी, मुफ्ती आजम, डॉ. राजेश सिंह, नेम सिंह, पूर्व जिपं अध्यक्ष चौधरी फिजाउल्ला, मेजर जेपी सिंह, मेजर एसके नैथन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर इमाम हकीम सैयद मासूम अली और संचालन असद मौलाई और अनुभव मेहरोत्रा ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed