फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Pramod Krishnam said: “The Congress shop has no deals left and no customers , now it is set to close

प्रमोद कृष्णम: 'कांग्रेस की दुकान में न सौदा बचा है और न ही ग्राहक, अब बंद होना तय.. इसके जिम्मेदार राहुल'

Sun, 16 Mar 2025 09:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 16 Mar 2025 09:04 PM IST
सार

पूर्व कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी को कांग्रेस की गिरती स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने भारत के विभाजन की मानसिकता रखने वाले नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों पर केवल आस्था रखने वालों को ही जाना चाहिए। संभल में अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए सपा नेताओं पर दंगे भड़काने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Pramod Krishnam said: “The Congress shop has no deals left and no customers , now it is set to close
प्रमोद कृष्णम - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस की दुकान बंद होना तय है। इस दुकान में न तो सौदा बचा है और न ही कोई ग्राहक। कांग्रेस के हाशिये पर पहुंचने के जिम्मेदार राहुल गांधी हैं। कांग्रेस तभी बच सकती है जब राहुल गांधी को हटाया जाए।
विज्ञापन


यह बातें रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहीं। उन्होंने राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राहुल को न तो भारतीय संस्कृति की समझ है न ही भारतीय संस्कार और समाज की समझ है।
विज्ञापन


यह बातें अब देश की जनता भी समझ चुकी है। इसीलिए कांग्रेस चुनाव दर चुनाव हार का सामना कर रही है। रविवार को राज्यपाल आनंदी बेन से मुलाकात के लिए शहर पहुंचे आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कई अन्य मुद्दों पर भी अपनी राय जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने राहुल गांधी और संजय राउत पर देश के बंटवारे का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई नेता भारत के टुकड़े कर एक पाकिस्तान और बनाना चाहते हैं और वहां का प्रधानमंत्री राहुल गांधी को बनाने पर तुले हुए हैं। ऐसे नेताओं को महाकुंभ के महापर्व पर गंदगी नजर आती है।

इन नेताओं को न तो संविधान पर यकीन है न ही लोकतंत्र पर। प्रमोद कृष्णम ने संभल में पोताई के रंग पर उठे विवाद के मुद्दे पर कहा कि भगवा, हरा, लाल, पीला सारे ही रंग सनातन के हैं। किसी भी रंग पर विवाद नहीं होना चाहिए।

संभल में भगवान के अवतार से पहले चमत्कार दिख रहा है। इसके अलावा आचार्य प्रमोद ने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की स्थापना भारत के मुसलमानों का उत्थान करने के लिए हुई थी, लेकिन अब बोर्ड पाकिस्तान और बांग्लादेश की बातें कर रहा है।

बोर्ड के उलेमा से अपील है कि वह भारतीयों की बात करें भारत को कमजोर नहीं करें। बातचीत के दौरान उन्होंने उत्तराखंड के केदारनाथ में गैर हिंदुओं के आगमन पर रोक के मुद्दे पर भी अपना समर्थन दिया।


उन्होने कहा कि महाकुंभ हो या केदारनाथ या सनातन का कोई भी अन्य धार्मिक स्थल। अगर किसी की आस्था नहीं है तो उन्हें वहां नहीं जाना चाहिए। धार्मिक स्थलों पर आस्था के साथ ही जाया जाता है।

इन सबके अलावा उन्होंने संभल के अधिकारियों की सराहना की और कहा कि सपा नेताओं ने संभल को दंगे की आग में झोंका। अधिकारी अच्छा कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed