{"_id":"6a1d97a84feec7615b08cbe1","slug":"pramod-krishnam-mp-burq-opposes-vande-mataram-his-heart-beats-for-pakistan-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमोद कृष्णम: 'सांसद बर्क करते हैं वंदे मातरम का विरोध, उनका दिल पाकिस्तान और तालिबान के लिए धड़कता है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमोद कृष्णम: 'सांसद बर्क करते हैं वंदे मातरम का विरोध, उनका दिल पाकिस्तान और तालिबान के लिए धड़कता है'
Mon, 01 Jun 2026 08:01 PM IST
Vimal Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Published by: Vimal Sharma
Updated Mon, 01 Jun 2026 08:01 PM IST
सार
श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर प्रमोद कृष्णम् ने संभल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर निशाना साधते हुए कहा कि वह वंदे मातरम् का विरोध करते हैं। संभल को बर्बाद करने में उनका तथा उनके परिवार का बड़ा योगदान रहा है।
विज्ञापन
प्रमोद कृष्णम
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा के संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क का दिल पाकिस्तान और तालिबान के लिए धड़कता है। इसलिए वह वंदे मातरम का विरोध करते हैं। संभल को बर्बाद करने में उनका और उनके परिवार का बड़ा रोल है।
विज्ञापन
यह कहना है ऐंचोड़ा कंबोह में स्थित श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर प्रमोद कृष्णम् का। वह रविवार की देररात शहर की दुर्गा कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
उन्होंने इस दौरान मीडिया से बातचीत की। आचार्य ने पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद टीएमसी नेताओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि टीएमसी नेताओं के सम्मान की उम्मीद थी। इतनी जल्दी उनकी इज्जत अफजाई शुरू होगी, यह नहीं सोचा था।
विज्ञापन
उन्होंने अभिषेक बनर्जी के सम्मान समारोह का उल्लेख किया। कहा कि दिल्ली के कुछ देशद्रोही नेता डरे हुए हैं। वह नेता जो हिंदू और सनातन को मिटाना चाहते थे। चुनाव परिणामों से वह भयभीत हैं। उन्होंने इसे हिंदुओं पर हुए अत्याचारों का परिणाम बताया। आगे कहा कि टीएमसी का जन-गण-मन हो गया है।