फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Pramod Krishnam: Be it any religious place, if you dont have faith then you should not go there

प्रमोद कृष्णम: 'जिस धार्मिक स्थल पर आस्था न हो.. वहां न जाएं, केदारनाथ में गैर हिंदुओं का प्रवेश रोकना सही'

Mon, 17 Mar 2025 11:42 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 17 Mar 2025 11:42 AM IST
सार

पूर्व कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने औरंगजेब की कब्र पर छिड़े विवाद को तालिबानी मानसिकता करार दिया। उन्होंने कांग्रेस को हाशिये पर बताते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि उनकी नीतियों से पार्टी का पतन तय है। 

विज्ञापन
Pramod Krishnam: Be it any religious place, if you dont have faith then you should not go there
प्रमोद कृष्णम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगजेब की कब्र पर छिड़े विवाद पर पूर्व कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी की कब्र खोदने का काम तालिबानियों का है। सनातन धर्म किसी मुर्दे से लड़ना नहीं सिखाता, बल्कि इस धर्म में दुश्मनों को मरने के बाद सम्मान दिया जाता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो लोग कब्र खोदने की बात कह रहे हैं वह उनसे कतई सहमत नहीं हैं। रविवार को शहर पहुंचे पूर्व कांग्रेसी नेता ने अन्य मुद्दों पर भी अपनी राय जाहिर की। वह कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी हमलावर नजर आए। उन्होंने कांग्रेस को हाशिये पर बताया। कहा कि कांग्रेस की दुकान बंद होना तय है।
विज्ञापन


इस दुकान में न तो सौदा बचा है और न ही कोई ग्राहक। इसके जिम्मेदार राहुल गांधी हैं। राहुल गांधी देश को विभाजित करने का काम कर रहे हैं। संजय राउत के लेख से यह साफ हो चुका है। आचार्य प्रमोद ने कहा कि राहुल गांधी को भारतीय संस्कृति, संस्कार और समाज की समझ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बातें देश की जनता समझ चुकी है। इसीलिए कांग्रेस चुनाव दर चुनाव हार का सामना कर रही है। आचार्य प्रमोद ने संभल में पोताई के रंग पर उठे विवाद पर कहा कि भगवा, हरा, लाल, पीला सारे ही रंग भारतीयता के हैं। रंग पर विवाद नहीं होना चाहिए।

संभल में भगवान कल्कि के अवतार से पहले चमत्कार दिख रहा है। आचार्य प्रमोद ने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को लेकर कहा कि बोर्ड की स्थापना भारत के मुसलमानों का उत्थान करने के लिए हुई थी, लेकिन अब बोर्ड पाकिस्तान और बांग्लादेश की बातें करने लगा है।

केदारनाथ और महाकुंभ में गैर हिंदुओं के आगमन पर रोक के मुद्दे पर आचार्य प्रमोद ने अपना समर्थन दिया। कहा कि कोई भी धार्मिक स्थल हो, अगर किसी की आस्था नहीं है तो उन्हें वहां नहीं जाना चाहिए। धार्मिक स्थलों पर आस्था के साथ ही जाया जाता है।


अपने राजनीतिक भविष्य के सवाल पर आचार्य प्रमोद ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस नहीं छोड़ी थी, बल्कि पार्टी ने उन्हें निष्कासित किया था। अभी वह किसी भी पार्टी में नहीं हैं बल्कि पीएम मोदी के साथ हैं। उनकी प्राथमिकता श्री कल्कि धाम के निर्माण पर है। धाम का काम पूरा हो जाने के बाद वह राजनीतिक भविष्य के बारे में निर्णय लेंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed