Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Pradeep and Pramod contested for the post of president in the bar elections of Kanth

Moradabad News: कांठ के बार चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रदीप और प्रमोद ने ठोंकी ताल

Wed, 04 Jun 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 04 Jun 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Pradeep and Pramod contested for the post of president in the bar elections of Kanth
कांठ। नामांकन प्रकिया शुरू होते ही तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव की सरगर्मी तेजी से बढ़ गई है। अध्यक्ष पद के लिए प्रदीप कुमार और पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ने ताल ठोंकत हुए अपना-अपना नामांकन पत्र ऐल्डर कमेटी (चुनाव समिति) को सौंपा हैं। इसी के साथ अध्यक्ष और महासचिव सहित अन्य पदों पर भी 14 दावेदारों ने नामांकन पत्र जमा किए तो वहीं एक अधिवक्ता ने कार्यकारिणी सदस्य के लिए नामांकन पत्र खरीदा हैं।
विज्ञापन

बार चुनाव के क्रम में मंगलवार को चुनाव समिति के अध्यक्ष महावीर सिंह, महासचिव शहजाद रफी खान, सचिव महावीर सिंह और कोषाध्यक्ष संजीव कुमार विश्नोई ने नामांकन पत्रों की ब्रिकी की। इस दौरान बार अध्यक्ष पद के लिए प्रदीप कुमार, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए शीशराम सिंह, हरपाल सिंह, महासचिव पद के लिए दीपक कुमार विश्नोई, सुनील कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष को जैनुल हसन, चरन सिंह, जीशान आलम, सहसचिव को प्रशासनिक लक्ष्मण सिंह, सहसचिव पुस्तकालय को राहुल चौधरी, सहसचिव प्रकाशन (मीडिया प्रभारी) को सलमान खान, कोषाध्यक्ष के लिए करतार सिंह व भूप्रकाश सिंह के लिए अपने-अपने नामांकन पत्र चुनाव समिति को जमा किए। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के लिए इमरान खान ने नामांकन पत्र की खरीदारी की। चुनाव समिति ने बताया कि बुधवार को भी नामांकन पत्रों की बिक्री और इन्हें जमा किए जाने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर नामांकन के दौरान चौधरी चरन सिंह ढाका, दीप सिंह, नन्हें खां, वकील अहमद, पुष्पेंद्र सिंह धामा, राजीव कुमार, शेलेंद्र पंवार, सीपी सिंह, यशवीर सिंह, प्रेम सिंह, विजयवीर सिंह, चरन सिंह देशवाल, राजीव कुमार, कोमल सिंह आदि अधिवक्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed