{"_id":"6962bdd827a304df1804cc5b","slug":"practice-breathing-yoga-in-this-fast-paced-life-yoga-guru-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-809697-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागदौड़ भरी जिंदगी में सांस लेने का करें योग: योग गुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागदौड़ भरी जिंदगी में सांस लेने का करें योग: योग गुरु
विज्ञापन
मुरादाबाद। पीटीएस में शनिवार को योग गुरु स्वामी भारत भूषण ने प्रशिक्षु सिपाहियों को योग कराया। इस दौरान उन्होंने सांस लेने का तरीका भी सिखाया। उन्होंने दो शिफ्टों में करीब दो हजार प्रशिक्षु सिपाहियों और अधिकारियों को योग के बारे में विस्तार से समझाया।
इस दौरान पद्मश्री योग गुरु स्वामी भारत भूषण ने कहा कि योग केवल बीमारियों के इलाज या मोटा पतला होने तक सीमित नहीं होने चाहिए। योग जीवन का एक संपूर्ण विज्ञान है। जिससे व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास का माध्यम है। पुलिस के सामने तमाम तरीकी परेशानियां हैं। उन्हें न समय से सोने मिलता है और न ही समय से खाना मिल पाता है। भागदौड़ भरी जिंदगी है। इसके लिए योग बहुत जरूरी है। सांस इतनी गहरी लेनी चाहिए कि नाभी तक को अहसास होना चाहिए। रोजाना समय निकाल कर कपड़ा हटाकर नाभी को धूप दिखाएं। इस तरह के योग करने से तमाम तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। इस दौरान भूषण ने प्राण शक्ति बढ़ाने, मानसिक एकाग्रता एवं स्मरण शक्ति विकसित करने, संतुलन बनाए रखने के लिए उपयोगी योग क्रिया के बारे में बताया। मानसिक शांति और तनाव मुक्ति के अनेक सूत्र समझाए। इस दौरान पीटीएस के प्राचार्य राम सेवक गौतम समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।