{"_id":"6000b36f8ebc3e333a554993","slug":"power-team-tried-to-fight-again-pac-saved-city-news-mbd376169234","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली टीम से फिर मारपीट की कोशिश, पीएसी ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली टीम से फिर मारपीट की कोशिश, पीएसी ने बचाया
विज्ञापन
मुरादाबाद। चेकिंग के दौरान एक बार फिर बिजली विभाग की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। घटना दौलतबाग क्षेत्र के बाड़ा शफा शाह इलाके की है। यहां तंग गलियों में चेकिंग के दौरान लोगों ने विद्युतकर्मियों से बहस शुरू कर दी और चंद मिनटों में भी भीड़ इकट्ठी हो गई। हालांकि इस बार पीएसी ने मोर्चा संभाला और मारपीट पर उतारू भीड़ को नियंत्रण में लिया।
गुरुवार को विद्युत विभाग की टीम ने दौैलतबाग और कोतवाली क्षेत्र के नीम की प्याऊ, नई बस्ती, काजी टोला, फील खाना तंबाकू वालान आदि इलाकों में चेकिंग की। इस चेकिंग में सात मीटर टैंपर्ड पाए गए। इनमें से एक एलएमबी 6 यानी औद्योगिक कनेक्शन था। टैंपर्ड मीटर को बदलने के लिए टीम ने उतारा तो विरोेध शुरू हो गया। लोगों ने खूब हो हल्ला किया और चंद मिनटों में भीड़ इकट्ठी हो गई। यहां तक कि क्षेत्र की महिलाएं भी बिजली टीम को खरी खोटी सुनाने लगीं। एसडीओ गौरव कुमार ने देखा कि लोग हावी हो रहे हैं और मारपीट हो सकती है। तब उन्होंने फौरन गली के बाहर खड़ी पीएसी टीम को बुलाया। पीएसी के जवानों ने मारपीट पर उतारू लोगों को समझाया तब जाकर मामला शांत हुआ और चेकिंग हो पाई। एसडीओ गौरव कुमार ने बताया कि सभी क्षेत्रों में कुल 22 मामले पकड़े गए हैं। इनमें से सात कारखाने घरेलू कनेक्शन से चल रहे थे। इसके अलावा सात मीटर टैंपर्ड और आठ कटिया कनेक्शन के मामले भी पकड़े गए हैं। सभी के खिलाफ जांच रिपोर्ट भरकर जुर्माना लगाया गया है। चेकिंग के दौरान एसडीओ अवनीश कुमार, एसडीओ अजय कश्यप, एईआर योगेश कुमार और द्वितीय विद्युत वितरण खंड के सभी जेई मौजूद रहे। गौरतलब है कि सप्ताह भर पहले विद्युत टीम ने बिना पुलिस बल के दीवान का बाजार क्षेत्र में चेकिंग की थी। जहां लोगों ने जेई समेत 11 कर्मचारियों को पीट दिया था।