फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Power outages in several areas, including Buddhi Vihar and Asalatpura; residents facing inconvenience.

Moradabad News: बुद्धि विहार, असालतपुरा समेत कई इलाकों में बिजली गुल, लोग परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Power outages in several areas, including Buddhi Vihar and Asalatpura; residents facing inconvenience.
मुरादाबाद। बिजली कटौती ने बृहस्पतिवार को शहर के कई इलाकों के लोगों को परेशान किया। आवास विकास और बुद्धि विहार बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। पंखे-कूलर बंद होने से गर्मी में लोग बेहाल हो गए। बिजली न होने से पानी की मोटर नहीं चल सकी और घरेलू कामकाज भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

आवास विकास-1, आवास विकास-2, सर्किट हाउस, सेक्टर-7ए, सेक्टर-7बी, सेक्टर-6, ईदगाह, लाजपत नगर, असालतपुरा, भूड़े का चौराहा और रामलीला ग्राउंड समेत आसपास के इलाकों में बिजली गुल रही। सुबह के समय हुई कटौती का सीधा असर लोगों की दिनचर्या पर पड़ा। कई घरों में पानी भरने और दूसरे जरूरी कामों के लिए लोगों को बिजली आने का इंतजार करना पड़ा। विभाग की ओर से बिजलीघर में अनुरक्षण कार्य के चलते कटौती की गई। बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए आवास विकास-1 और बुद्धि विहार बिजलीघर में मेंटेनेंस का काम किया गया।
विज्ञापन


झब्बू का नाला क्षेत्र में रातभर अंधेरा
उधर, दौलतबाग बिजलीघर क्षेत्र के झब्बू का नाला इलाके में बुधवार रात करीब आठ बजे ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली गुल हो गई। रातभर आपूर्ति बहाल नहीं होने से लोगों को अंधेरे और मच्छरों के बीच रात गुजारनी पड़ी। कुछ घंटे बाद इन्वर्टर भी जवाब दे गए। पंखे-कूलर बंद होने से गर्मी में लोग बेहाल रहे। बिजली नहीं होने से पानी की किल्लत भी रही और सुबह घरेलू कामकाज भी प्रभावित हुआ। एसई प्रशांत कुमार ने बताया कि खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर दूसरा लगाने का काम करा दिया गया है। क्षेत्र में दोपहर तक बिजली आपूर्ति सुचारू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed