फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Power outage, polishing machines come to a halt... utensil production grinds to a halt.

Moradabad News: बिजली गुल, पॉलिश मशीनें थमीं... बर्तन उत्पादन पर लगा ब्रेक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Power outage, polishing machines come to a halt... utensil production grinds to a halt.
मुरादाबाद। बर्तन बाजार और चौराहा गली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को करीब पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से पीतल और स्टील बर्तन के उत्पादन पर ब्रेक लग गया। पॉलिश, बफिंग, फिनिशिंग का काम रुकने से कई ऑर्डरों का माल तैयार नहीं हो सका।
विज्ञापन

बर्तन कारोबारियों ने बताया कि तीन दिन से बिजली संकट है। बृहस्पतिवार को बिजली कटते ही पॉलिश मशीनें, बफिंग यूनिट और अन्य उपकरण बंद हो गए। इससे उत्पादन पूरी तरह रुक गया। कई ऑर्डरों का काम अधूरा रह गया और समय पर सप्लाई देना मुश्किल हो गया। उनका कहना है कि तीन दिन से इस तरह की समस्या बनी हुई है। चौराहा गली में तीन दिन से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है लेकिन अभी तक उसे ठीक नहीं कराया गया।
विज्ञापन

बताया कि लगातार कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उद्योग की उत्पादन क्षमता प्रभावित हो रही है। मशीनें बंद होने से मजदूरों को भी खाली बैठना पड़ रहा है। उनका कहना है कि लंबे समय तक बिजली कटौती से समय पर ऑर्डर पूरे करना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता विकासदीप का कहना है कि क्षेत्र में सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। इस क्षेत्र में विद्युत लाइनें अंडरग्राउंड हैं, इसलिए सुरक्षा के लिहाज से सप्लाई रोक दी गई थी। कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
00

बर्तन कारोबारी बोले...

-बर्तनों का अधिकांश उत्पादन बिजली से चलने वाली मशीनों पर निर्भर है। बिजली गुल होते ही उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया। पॉलिश और फिनिशिंग का काम नहीं हो सका। -विनय अग्रवाल, बर्तन कारोबारी
-बर्तन बाजार में पॉलिश, फिनिशिंग और पैकिंग का काम लगातार चलता है। बिजली नहीं रहने से पूरे दिन का उत्पादन प्रभावित रहा। समय पर ऑर्डर की सप्लाई देना मुश्किल हो गया है। -विकास चंद्र अग्रवाल, बर्तन कारोबारी
-बार-बार और लंबे समय तक बिजली कटने से उद्योग का काम प्रभावित हो रहा है। पॉलिशिंग मशीनें और अन्य उपकरण बंद रहने से मजदूरों को भी खाली बैठना पड़ रहा है। इससे उत्पादन लागत बढ़ रही है। -राजीव अग्रवाल, बर्तन कारोबारी

-करीब पांच घंटे बिजली नहीं आने से पॉलिश का पूरा काम रुक गया। समय पर माल तैयार नहीं हो सका। ऐसी लंबी बिजली कटौती से कारोबार को सीधा नुकसान हो रहा है। -अमरीश अग्रवाल, बर्तन कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed