फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Power failure... people took to the streets at night, blocking the highway.

Moradabad News: बिजली गुल... रात में सड़कों पर उतरे लोग, हाइवे किया जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Power failure... people took to the streets at night, blocking the highway.
मुरादाबाद। लगातार छह घंटे तक बिजली गुल रहने से रविवार को शहर के लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। बुध बाजार, आर्य समाज, कोठीवाल नगर क्षेत्र में लाइट नहीं आई तो रात में लोग सड़कों पर उतर आए। गुस्साए लोगों ने इंपीरियल तिराहा के पास टैक्सी स्टैंड बिजलीघर के बाहर प्रदर्शन किया। इससे भी बात नहीं बनी तो उन्होंने हाइवे जाम कर दिया।
विज्ञापन

करीब आधा घंटे तक स्टेशन रोड पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। शाम छह बजे से बिजली गुल होने से नाराज लोग रात 10:30 बजे सड़क पर आ गए। उन्होंने बिजलीघर में कर्मचारियों से बातचीत की तो पता चला कि अभी फाल्ट ही नहीं मिला है। लोगों ने पूछा कब तक लाइट आ जाएगी तो जवाब मिला कुछ कह नहीं सकते। स्थानीय पार्षद के साथ आए लोगों ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते भीड़ जुट गई और वाहन रोक दिए गए। लोगों का आरोप है कि टाउनहॉल और बुध बाजार क्षेत्र में आए दिन घंटों बिजली कटौती हो रही है। सारे शहर की लाइट आ रही है लेकिन बुध हाजार, कोठीवाल नगर में लोगों के घरों के इनवर्टर भी जवाब दे गए हैं। सुबह व्यापारियों को दुकानें खोलनी हैं और फाल्ट कुछ तक ठीक होगा, कुछ पता ही नहीं है। लोगों ने एसडीओ को फोन किया तो वैकल्पिक व्यवस्था से बिजली सप्लाई जल्द सुचारू होने का आश्वासन मिला। इसी बीच बुध बाजार चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने सड़क घेरकर खड़े लोगों को बमुश्किल समझाया और 11:30 बजे किसी तरह जाम खुलवाया। एसई प्रशांत कुमार ने बताया कि अंडरग्राउंड लाइन में फाल्ट के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वैकल्पिक व्यवस्था से सप्लाई सुचारू की जा रही है। हालांकि रात 12 बजे के बाद तक बिजली सप्लाई सुचारू नहीं हुई थी।
विज्ञापन


बिजलीघर के भीतर लाइट बंद कर बैठे रहे घबराए विद्युत कर्मी
लोगों के इकट्ठा होने से विद्युत कर्मी घबरा गए। मौके पर मौजूद दो स्टाफ बिजलीघर में बंद लाइट में अंधेरे में ही चुपचाप बैठे रहे। जब पुलिस आए और लोगों के साथ बिजलीघर के अंदर गई तो वह सामने आए। लोगों का आरोप है कि कोई जिम्मेदार इंजीनियर या अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। जबकि इस बिजलीघर को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत स्काडा से जोड़ा जाना है। विद्युत निगम के अधिकारी दावा करते हैं कि एक बिजलीघर में फाल्ट होने पर दूसरे बिजलीघर से खुद सप्लाई चालू हो जाएगी लेकिन फिलहाल तो लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed