{"_id":"69ed23099ad17e4f4708b904","slug":"power-cut-in-buddhi-vihar-for-the-whole-day-causing-uproar-moradabad-news-c-15-1-mbd1061-887052-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बुद्धि विहार में दिनभर बिजली कटौती, मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बुद्धि विहार में दिनभर बिजली कटौती, मचा हाहाकार
विज्ञापन
मुरादाबाद। बुद्धि विहार के लोग तपती दोपहरी में घंटों बिजली कटौती से परेशान रहे। अलग अलग क्षेत्रों में तीन से चार घंटे की कटौती की गई, जिससे लोगों में हाहाकार मचा रहा। बिजली विभाग का कहना है कि बुद्धि विहार में पांच नए ट्रांसफार्मरों को स्थापित किया गया है। जिसके कारण बिजली काटी गई थी।
मुरादाबाद का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच गया। ऐसी स्थिति में बिजली निगम की ओर बुद्धि विहार कॉलोनी में सुबह 11:30 बजे बाद से बिजली कटौती शुरू कर दी गई। अलग अलग क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक तीन से चार घंटे तक की कटौती की गई, जिससे लोगों के घरों में लगे एसी नहीं चले। इन्वर्टर की बैटरी खत्म होने पर पंखे भी बंद हो गए। जिससे शाम तक हाहाकार की स्थिति बनी रही। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इधर बिजली निगम के उप खंड अधिकारी ने बताया कि बुद्धि विहार में कई ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो रहे थे। जिसके कारण यहां पांच नए ट्रांसफार्मर लगाकर उनकती क्षमतावृद्धि की गई है। ट्रांसफार्मरों की स्थापना तो पहले ही कर दी गई थी लेकिन उन्हें कनेक्शन देकर सुचारु नहीं किया गया था। शनिवार को इन सभी ट्रांसफार्मरों को सुचारु किया गया है।
विज्ञापन
जिस क्षेत्र में नए ट्रांसफार्मर स्थापित हुए, उस क्षेत्र में कटौती की गई है लेकिन सभी ट्रांसफार्मरों को शाम तक सुचारु कर दिए गए हैं। अब बुद्धि विहार में बेहतर बिजली आपूर्ति हो सकेगी।