फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Potholes have developed within just six months in the culvert near Ratupura intersection.

Moradabad News: रतूपुरा चौराहे के पास बनी पुलिया में छह माह में ही हुए गड्ढे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Potholes have developed within just six months in the culvert near Ratupura intersection.
ठाकुरद्वारा। स्योहारा मार्ग पर रतूपुरा चौराहे पर नदी पर बनी पुलिया में छह माह में ही गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

लोगों ने निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। मार्ग पर चौराहे के पास स्थित कुड़का नदी पर पीडब्ल्यूडी ने पुलिया और सड़क का निर्माण किया था लेकिन छह माह में ही पुलिया पर बनी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। उसमें गहरे गड्ढे हो गए हैं। इस मार्ग पर दिन-रात भारी ट्रैफिक चलता है लेकिन पीडब्ल्यूडी इसको लेकर गंभीर नहीं है। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम अवतार शर्मा का कहना है कि निर्माण कार्यों में मानकों का इस्तेमाल नहीं किया गया। इस कारण पुलिया की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रशासन और पीडब्ल्यूडी को इस ओर ध्यान देकर क्षतिग्रस्त सड़क को तुरंत ठीक कराना चाहिए। रतूपुरा के मुजाहिद अली का कहना है कि वह रोजाना इस पुलिया से होकर निकलते हैं। सड़क पर गहरे गड्ढों के कारण वहां से निकलने में डर लगता है। सौरभ गहलोत एडवोकेट ने भी पुलिया की सड़क क्षतिग्रस्त होने को लेकर चिंता व्यक्त की। एसडीएम जितेंद्र बीरबाल सिंह का कहना है कि सड़क का कुछ समय बाद ही क्षतिग्रस्त हो जाना गंभीर मामला है। इसे पीडब्ल्यूडी से बातचीत कर शीघ्र ठीक कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed