{"_id":"67881df6bfd0e0c526000906","slug":"posted-in-government-hospital-doctor-running-a-nursing-home-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-564322-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सरकारी अस्पताल में तैनाती, नर्सिंगहोम चला रहीं डाॅक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सरकारी अस्पताल में तैनाती, नर्सिंगहोम चला रहीं डाॅक्टर
विज्ञापन
मुरादाबाद। पाकबड़ा के अपंजीकृत मानसी नर्सिंग होम की संचालिका सावित्री रतनपुर कलां पीएचसी पर एएनएम के रूप में तैनात हैं। सरकारी अस्पताल में तैनाती का फायदा उठाकर वह क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए अपने अस्पताल में भेज देती थीं। सावित्री व उनके पति ऋषिपाल मिलकर अवैध रूप से नर्सिंगहोम का संचालन कर रहे थे।
डीएम की फटकार के बाद स्वास्थ्य विभाग एएनएम की सेवा समाप्त करने की तैयारी कर रहा है। पति-पत्नी के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज हो चुका है। अब विभाग यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि झोलाछाप के अस्पताल में महिला की डिलीवरी किस डॉक्टर ने की। हालांकि, आरोप हैं कि सावित्री ने ही महिला की डिलीवरी की थी। ऑपरेशन के दौरान एनेस्थेटिस्ट या बाल रोग विशेषज्ञ मौजूद थे या नहीं, यह भी जांच का बिंदु है। इस मामले के तीन दिन बाद भी विभाग सिर्फ कमेटी ही गठित कर पाया हैै। आरोप लग रहे हैं कि झोलाछाप को अपने बचाव के लिए तथ्य जुटाने का मौका दिया जा रहा है।