फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Post mortem of the prisoner's body was done in the panel

Moradabad News: पैनल में किया गया बंदी के शव का पोस्टमार्टम, हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Post mortem of the prisoner's body was done in the panel
मुरादाबाद। बंदी सुधीर के शव का सोमवार को पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि हुई है। हालांकि शरीर पर चोट के दो निशान मिले हैं। पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार वाल्मीकि बस्ती निवासी सुधीर (35) पुत्र होतीलाल को 23 मई को जेल भेजा गया था। रविवार को उसकी तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार दोपहर करीब चार बजे उसकी मौत हो गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए थे और उन्होंने जेल में पिटाई से मौत होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। सोमवार सुबह से ही परिजन और रिश्तेदार जेल गेट पर पहुंच गए थे। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, एडीएम सिटी ज्योति सिंह, सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने जेल पहुंचकर जांच पड़ताल की। जेल अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी की।
विज्ञापन

इसके अलावा परिजनों से बातचीत की। इसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरा गया। इसके अलावा पैनल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसी दौरान डिजिटल वीडियो और फोटो ग्राफी भी की गई है। उधर अफसरों को जानकारी मिली थी कि पोस्टमार्टम के बाद परिजन मानसरोवर कॉलोनी गेट पर रखकर हाईवे पर जाम लगा सकते हैं। इससे पहले भी पुलिस अलर्ट हो गई थी। जेल, पोस्टमार्टम हाउस, बंदी के घर और मान सरोवर गेट पर पुलिस तैनात कर दी गई थी। हालांकि परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि पैनल में पोस्टमार्टम किया गया है। हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि हुई है। परिवार के लोगों ने जो आरोप लगाए हैं। उनकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article