फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   post marital affairs open in lockdown

लॉकडाउन में अनलॉक हो रहे विवाहेतर संबंध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
post marital affairs open in lockdown
मुरादाबाद। लॉक डाउन में दंपती के वैवाहिक जीवन में तेजी से खटास पड़ रही है। लोग अपने घरों में कैद हुए तो उनके वो राज भी उजागार होने लगे जो उन्होंने अपने जीवन साथी से छुपा रखे थे। लॉक डाउन में पति बाहर नहीं निकला तो रात रात भर फेसबुक और व्हाट्सएप पर दूसरी महिलाओं से चैटिंग की। जिससे पत्नी को आपत्ति हो गई। उधर पत्नी के मोबाइल पर अनजान व्यक्ति की कॉल देख पति ने बवंडर खड़ा कर दिया। महिला थाने में 25 शिकायती पत्रों में 18 मामलों में पति पत्नी को अपने अपने जीवन साथी के अफेयर के बारे में पता चला है।
विज्ञापन

लॉक डाउन के पहले और दूसरे चरण में पुलिस ने ज्यादा सख्ती दिखाई थी। जिस कारण लोग अपने अपने घरों में ही कैद रहे थे। लॉक डाउन का तीसरा चरण चार मई से शुरू हुआ था। जिसमें हॉट स्पॉट्स क्षेत्र को छोड़कर ज्यादातर क्षेत्रों में राहत मिली है। बाइस मार्च से तीन मई के बीच महिला थाने में कोई शिकायत नहीं पहुंची, लेकिन चार मई से आठ मई के बीच 25 शिकायती पत्र पहुंचे हैं।ं इनमें से18 मामले दंपती के दूसरी महिला और पुरुषों से अफेयर की पोल खोल रहे हैं। इस मामले में खास बात है कि नव दंपती से लेकर वैवाहिक जीवन के 30 साल साथ गुजारने वालों दंपती के बीच भी खटास आई है।
विज्ञापन

लॉक डाउन में कई शिकायती पत्र ऐसे आए हैं। किसी को अपने पति को फेसबुक पर दूसरी महिलाओं से चैटिंग करने से दिक्कत हैं तो किसी महिला को पति की शादी के पहले से किसी युवती से संबंध होने की शिकायत हैं। इन सभी मामलों में दंपती के बीच काउंसिलिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योति सिंह, प्रभारी महिला थाना
---
पति ने रात भर की फेसबुक पर चैटिंग तो थाने पहुंची पत्नी
सिविल लाइंस में रहने वाले इंजीनियर की शादी दिल्ली निवासी युवती से हुई थी। इंजीनियर नोएडा में नौकरी करता है। एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। लॉक डाउन में दफ्तर बंद होने के कारण युवक अपने घर लौट आया। यहां लॉक डाउन में वह रात रात भर एक युवती से चैटिंग करता रहा। पत्नी को इससे दिक्कत हुई तो दंपती में विवाद हो गया। उसने इस मामले की शिकायत महिला थाने में की है।
----
लॉक डाउन में पति का काम बंद हुआ तो पत्नी के बाहर लाने पर लगी पाबंदी
मुरादाबाद। कुंदरकी क्षेत्र के गांव में रहने वाला एक युवक मजदूरी करता है। लॉक डाउन में युवक का काम बंद हो गया। अब वह घर पर ही मौजूद है। उसकी पत्नी ने बाहर जाने की जिद की। इसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद हो गया। महिला ने थाने पहुंचकर पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की तहरीर दे दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता की तो पता चला कि पत्नी का दूसरी युवक से संबंध है। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
एक कॉल ने खोल दी प्रेम कहानी
कटघर क्षेत्र में रहने वाली युवती ने अपने ने अपने पति के दूसरी महिला से संबंध होने की शिकायत की है। पुलिस ने पति को थाने बुलाकर पूछताछ की तो उसने पत्नी के अफेयर की बात की। उसका कहना है कि वह फैक्टरी में नौकरी करता है। फैक्टरी बंद होने के कारण वह घर है। उसने अपनी के मोबाइल पर एक अनजान कॉल दिखी। उसने छानबीन की तो पता चला कि युवक उसकी पत्नी से उसके पीछे अक्सर बातचीत करता है। दोनों ने अपनी अपनी गलती मानी और समझौता कर घर लौट गए।

पचास वर्षीय महिला को भी पति पर शक
पचास वर्षीय एक महिला ने भी थाने में शिकायती पत्र दिया है। उसने बताया कि लॉक डाउन में उसके पति बाहर नहीं गए हैं। उसके पति रात में दूसरे कमरे में सोते हैं। रात में पति के कमरे से आवाजें आती हैं। उसे शक है कि पति फोन पर बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed