फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   polytec combine exam from today

पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
polytec combine exam from today
मुरादाबाद। पॉलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा सोमवार से आईएफटीएम विश्वविद्यालय में आयोजित की जाएगी। 30 जून तक चलने वाली परीक्षा में मुरादाबाद जनपद में 4560 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। नोडल अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक दिन तीन पालियों में परीक्षा होगी।
विज्ञापन

ऑनलाइन माध्यम से होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए जनपद में सिर्फ आईएफटीएम विश्वविद्यालय को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पहली पाली सुबह आठ बजे से साढ़े दस बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12 बजे से ढाई बजे तक और तीसरी पाली शाम चार बजे से साढ़े छह बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 380 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। नोडल अधिकारी तजम्मुल अफजाल ने बताया कि परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ परिचय पत्र लेकर आना अनिवार्य है। केंद्र पर परीक्षा के लिए निर्धारित समय से डेढ़ घंटा पहले से प्रवेश शुरू हो जाएगा। कोविड प्रोटोकॉल के तहत परीक्षार्थी के तापमान की जांच करने और सैनिटाइज करने के बाद प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा की शुचिता के लिए पुलिस की व्यवस्था के अलावा नोडल अधिकारी, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। राजकीय पॉलीटेक्निक के अनुदेशक को पर्यवेक्षेक बनाया गया है। तजम्मुल अफजाल के अनुसार पहले दिन सोमवार को ए ग्रुप (सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक, कंप्यूटर इंजीनियरिंग आदि विषयों) की परीक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed