फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   pollution reached the red mark

जिलाधिकारी के आदेश हुए हवा, प्रदूषण पहुंचा 350 पार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 02:51 AM IST
विज्ञापन
pollution reached the red mark
मुरादाबाद। विजय दशमी पर रावण दहन से पहले ही शहर का वायु प्रदूषण लाल निशान पर पहुंच गया है। इसमें पीएम 2.5 का स्तर कुछ समय के लिए मैरून रंग का हो गया। रविवार शाम छह बजे वायु प्रदूषण 367 एक्यूआई दर्ज किया गया। प्रदेश के दस प्रदूषित शहरों में मुरादाबाद छठे स्थान पर पहुंच गया है। विशेषज्ञों के अनुसार लंबे समय तक ऐसी स्थिति में रहने पर सांस की बीमारी हो सकती है। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड विकास मिश्र का कहना है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक का बढ़ना हमारे लिए चिंताजनक है। रविवार को मुरादाबाद शहर के साथ देहात के क्षेत्रों में भी प्रदूषण अधिक रहा।
विज्ञापन

रविवार को दिनभर वायु गुणवत्ता सूचकांक साढ़े तीन सौ के ऊपर रहा। सुबह नौ बजे एक्यूआई 351 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर था, जो शाम को छह बजे 367 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर पहुंच गया। इसमें सबसे खराब स्थिति पीएम 2.5 की थी। अधिकतम स्तर 426, औसत 365 और न्यूनतम 337 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार पीएम 2.5 का मानक 30 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर है। इस लिहाज से यह मानक से 14 गुना अधिक तक हो गया। पीएम 10 का अधिकतम स्तर 374, न्यूनतम 197 और औसत 279 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड विकास मिश्र ने बताया कि तापमान कम होने और हवा की गति धीमी होने की वजह से प्रदूषित कण वातावरण में ऊपर नहीं जा पा रहे हैं। वह धुंध के रूप में एक परत बनाकर वातावरण में हैं। सिर्फ शहर ही नहीं बल्कि शहर से 20 से 25 किलोमीटर बाहर तक के क्षेत्र में यह धुंध है। इसको कम करने के लिए नगर निगम की ओर से सड़कों पर पानी डाला जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश के प्रदूषित शहर
शहर एक्यूआई
ग्रेटर नोएडा 419
गाजियाबाद (लोनी) 417
मेरठ (पल्लवपुरम) 390
बुलंदशहर 373
लखनऊ (लालबाग) 372
मुरादाबाद 367
नोएडा 367
बागपत 363
हापुड़ 323
आगरा 309
कानपुर 275
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed