फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Pollution levels did not imporve by raising the Tempreature

तापमान गिरा लेकिन प्रदूषण का स्तर नहीं सुधरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 03:38 AM IST
विज्ञापन
Pollution levels did not imporve by raising the Tempreature
दिल्ली रोड पर सुबह 9 बजे छाया कोहरा। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट के बाद भी प्रदूषण के स्तर में सुधार नहीं हो रहा है। रविवार शाम को छाए कोहरे की वजह से मुरादाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक चार सौ पार कर गया। रात नौ बजे शहर का एक्यूआई 416 दर्ज किया गया, जो देश में दूसरे नंबर पर था। पहले स्थान पर 454 वायु गुणवत्ता सूचकांक के साथ मुजफ्फरपुर रहा।
विज्ञापन

जैसे-जैसे ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, मुरादाबाद की वायु में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। लगातार तीन दिन से प्रदूषण में बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को दिन में प्रदूषण लाल रंग में था, जो रात को मैरून रंग में पहुंच गया। विशेषज्ञों के अनुसार अवैध पीतल भट्ठियों और ई-कचरे से निकलने वाला प्रदूषण वातावरण में फैल नहीं पा रहा है। वह वातावरण में एक परत के रूप में छाया हुआ है। प्रदूषण की यह स्थिति स्वस्थ व्यक्ति पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है।
विज्ञापन

अधिकतम पांच सौ हो गई भारी कणों की मात्रा
वायु प्रदूषण में भारी कणों की मात्रा अधिकतम पांच सौ माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर के साथ नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड की मात्रा भी मानक से करीब तीन गुना अधिक हो गई। पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर पांच सौ, औसत 416 और न्यूनतम 335 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर, पीएम 10 का अधिकतम स्तर पांच सौ, औसत 351 और न्यूनतम 196 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड का अधिकतम स्तर 143, औसत 58 और न्यूनतम 28 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार तक शहरवासियों को झेलनी होगी कड़ाके की ठंड
मुरादाबाद।
मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ रहा है। रविवार को दिनभर गलन के बाद शाम से ही कड़ाके की ठंड से शहरवासी कांपने लगे। मौसम विभाग ने मंगलवार तक गलन, शीतलहर और कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना व्यक्त की है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार को दिन में कुछ समय के लिए धूप निकलेगी, लेकिन सर्दी हवाओं की वजह से तपिश का असर कम होगा। सोमवार सुबह कोहरा भी छाया रहेगा।
पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह के अनुसार उत्तर पश्चिम से चल रहीं हवाएं मैदानी क्षेत्रों में ठंड को लगातार बढ़ा रही हैं। इसकी के कारण न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस है और अधिकतम तापमान में गिरावट आ रही है। मंगलवार तक शीतलहर चलने की संभावना है। सोमवार को एक डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इससे कड़ाके की ठंड से निजात नहीं मिल पाएगी।
रविवार को सुबह में कोहरा छाया हुआ था। दिन में हल्की धूप खिली थी, लेकिन उसमें तपिश नहीं थी। इसकी वजह से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। गलन और ठिठुरन से राहत पाने के लिए लोगों ने घरों में ब्लोअर और हीटर चलाए। रविवार का अवकाश होने के कारण ज्यादातर लोग दिन में रजाई और कंबल ओढ़कर बैठे रहे। शाम को जगह-जगह अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश की।

मौसम विभाग की वेबसाइट पर दिए गए आंकड़ों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस था। दिन में करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चली है।
शहर एक्यूआई
मुजफ्फरपुर 454
मुरादाबाद 416
लखनऊ 406
कानपुर 392
वाराणसी 384
बुलंदशहर 372
गाजियाबाद 364
यमुनानगर 361
ग्रेटर नोएडा 354
मेरठ 342
नोएडा 342
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed