फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   pollution

वाहन-फैक्टरियों के साथ प्रदूषण भी अनलॉक, नारंगी रंग के करीब पहुंची पीतलनगरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
pollution
मुरादाबाद। अनलॉक दूसरा चरण शुरु होते ही जनजीवन पटरी पर लौटने की कोशिश कर रहा है। वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है और फैक्टरियों का संचालन भी किया जा रहा है। इससे प्रदूषण के स्तर में उछाल आने लगा है। लगभग दो माह तक ग्रीन जोन में रहा मुरादाबाद शहर फिर से पीले रंग में पहुंच गया है। बुधवार का वायु गुणवता सूचकांक नारंगी रंग के करीब रहा। दोपहर चार बजे शहर का एक्यूआई 191 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। इसमें पीएम 2.5 का स्तर लाल रंग पर पहुंच गया।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि दो माह तक स्वच्छ वायु में सांस लेने के बाद लोगों को अधिक परेशानी झेलनी होगी। इसके लिए सतर्कता बरतना बहुत आवश्यक है। अप्रैल और मई माह में ज्यादातर समय पीतल नगरी का वायु गुणवता सूचकांक 40 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर के आस-पास रहा था। मई के अंतिम दिन 31 तारीख को भी एक्यूआई 73 एक्यूआई दर्ज किया गया। इन दस दिनों में सिर्फ चार दिन ही शहर का एक्यूआई सौ माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर से नीचे रहा है। छह दिन एक्यूआई 104 से लेकर 191 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

लाल रंग में पहुंच गया है पीएम
वायु प्रदूषण में पीएम 2.5 का स्तर बढ़ता जा रहा है। बुधवार को पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर 379 दर्ज किया गया। दोपहर के समय टाइम लाइन पर ज्यादातर समय पीएम 2.5 लाल रंग में रहा। न्यूनतम स्तर 64 और औसत 191 दर्ज किया गया। पीएम 10 का स्तर अधिकतम 240, न्यूनतम 67 और औसत 130 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्बन मोनो ऑक्साइड पहुंची पीले रंग में
मंगलवार तक ग्रीन जोन में रहीं गैस भी अब पीले निशान पर पहुंचने लगी हैं। बुधवार को नाइट्रोजन ऑक्साइड, नाइट्रोजन थायराड, सल्फरडाई ऑक्साइड हरे रंग में रहा, जबकि कार्बन मोनो ऑक्साइड बीच-बीच में पीले रंग में दर्ज की गई।
गत वर्षों में आवासीय औसत प्रदूषण रहा है कम
उतर प्रदेश प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की वेबसाइट पर एंबिएंट एयर क्वालिटी का गत तीन वर्षों के आवासीय प्रदूषण का औसत स्तर कम रहा है। जबकि व्यवसायिक क्षेत्र का स्तर अधिकतम 214 रहा है। वर्ष 2019 में आवासीय क्षेत्र का औसत प्रदूषण 148, व्यवसायिक क्षेत्र का 210, वर्ष 2018 में आवासीय क्षेत्र का औसत स्तर 157 और व्यवसायिक क्षेत्र का 214 एक्यूआई, वर्ष 2017 में आवासीय क्षेत्र का औसत स्तर 141 एक्यूआई और व्यवसायिक क्षेत्र का 185 एक्यूआई दर्ज किया गया था।
सावधानी बरतें सांस के रोगी
सांस के रोगियों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। फिजिशियन डॉ. नितिन बत्रा ने बताया कि गत वर्षों में लगातार प्रदूषण बना रहता था, जबकि इस बार शहरवासी दो माह तक स्वच्छ वातावरण में रहे हैं। अप्रैल और मई में श्वांस रोगियों की संख्या में भारी गिरावट आई थी। अब उन्हें अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। प्रदूषण के अलावा गर्मी और कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है, इसलिए वह अधिक से अधिक घरों में ही रहें। बाहर निकलते समय मास्क पहने रहें। सांस फूलने की समस्या है तो चिकित्सक से संपर्क करें।
औद्योगिक इकाईयों को निर्देश दे रहे हैं कि उनके यहां लगा वायु प्रदूषण नियंत्रण सिस्टम चलता रहे। नगर निगम का सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट भी शुरु हो गया है। यह मुरादाबाद के पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़ा कदम है। इससे भी पर्यावरण सही होगा। इसमें बोर्ड की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। अजय कुमार शर्मा, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।

एक्यूआई और स्तर शून्य से 50 हरा रंग, 51 से सौ तक हल्का हरा,, 101 से दो सौ पीला रंग, 201 से तीन सौ तक नारंगी, 301 से चार सौ तक लाल रंग, 401 से पांच सौ एक्यूआई तक मैरून रंग। सीपीसीबी की वेबसाइट पर गत दस दिनों का एक्यूआई तारीख एक्यूआई दस जून 190 नौ जून 139 आठ जून 146 सात जून 121 छह जून 58 पांच जून 84 चार जून 114 तीन जून 90 दो जून 104 एक जून 64
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed