फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   POLLUTION

फिर खराब हुई महानगर की हवा, दसवें स्थान पर पहुंचा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
POLLUTION
मुरादाबाद। पिछले दो दिन से चल रही हवा ने प्रदूषण से राहत दी थी। वायु गुणवत्ता सूचकांक दो सौ के आस-पास चल रहा था। मंगलवार को तीन सौ का आंकड़ा पार करने वाला प्रदूषण बुधवार को 323 दर्ज किया गया। प्रदूषित शहरों की सूची में शहर दसवें स्थान पर रहा। क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी के अनुसार हवा में ठहराव की वजह से यह स्थिति हुई है।
विज्ञापन

नवंबर माह में वायु प्रदूषण में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। रविवार और सोमवार को शहर के प्रदूषण में कमी दर्ज की गई थी, लेकिन मंगलवार से फिर बढ़ोतरी होने लगी। बुधवार को सुबह से ही आसमान में धुंध छाई हुई थी। दिन में भी मौसम ज्यादा साफ नहीं हुआ। नेशनल एयर मानीटरिंग इंडेक्स के अनुसार शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 323 था, जिसमें पीएम 2.5 की स्थिति ज्यादा खराब रही। टाइम लाइन पर ज्यादातर समय लाल रंग ही दिखाई दे रहा था। कुछ देर के लिए हालात मैरून रंग के हो गए। औसत उपलब्धता 323, न्यूनतम सौ और अधिकतम 462 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। पीएम 10 की उपलब्धता वातावरण में औसत 236, न्यूनतम 101 और अधिकतम 425 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर रही। नाइट्रोजन ऑक्साइड का भी अधिकतम स्तर 191 पहुंच गया। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि हवा के ठहराव और तापमान में गिरावट आई है। वातावरण में नमी भी है। इसकी वजह से प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

वायु गुणवत्ता सूचकांक के अनुसार प्रदूषित शहरों की सूची
शहर वायु गुणवत्ता सूचकांक
गाजियाबाद 393
दिल्ली 373
कानपुर 351
ग्रेटर नोएडा 349
पानीपत 339
नोएडा 339
भिवाड़ी 338
यमुना नगर 333
पटना 331
मेरठ 325
मुरादाबाद 323
बागपत 323
हिसार 323
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed