फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Political power shown for new equation on Thakurdwara seat

Moradabad News: ठाकुरद्वारा सीट पर नए समीकरण के लिए दिखाई सियासी शक्ति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Political power shown for new equation on Thakurdwara seat
मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा सीट सियासत के मानचित्र पर हमेशा से चमकती रही है। एक लंबी खामोशी के बाद इस सीट पर एक बार फिर सियासी शक्ति दिखाई गई है। विजय यादव ने भीड़ जुटाकर सियासी गलियारों में फिर संदेश दिया है। हर क्षेत्र से पहुंचे लोगों में भी खासा उत्साह नजर आ रहा था। अपने नेता को सुनने के लिए घंटों लोगों ने इंतजार किया।
विज्ञापन

भीड़ देखकर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने मंच से कहा कि उनको पता है कि लोग तीन घंटे से उनका इंतजार कर रहे हैं। पूर्व विधायक विजय यादव ने काफी मेहनत की है। बिजनौर के सांसद चंदन चौहान, पूर्व सांसद मुंशी रामपाल ने विजय यादव की प्रशंसा की। आरएलडी के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी की मेहनत को भी सराहा गया। जिले के प्रभारी मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि विजय यादव उनके साथ बसपा में विधायक बने थे। पहले से वह ठाकुरद्वारा के लिए संघर्ष करते रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने सांसद और विधायक पर साधा निशाना



ठाकुरद्वारा। पूर्व विधायक विजय यादव ने रालोद की रैली में सांसद रुचिवीरा और क्षेत्रीय विधायक नवाब जान पर जमकर निशाना साधा। आरोप लगाया कि क्षेत्र में पुलिस प्रशासन और अन्य अधिकारियों की मनमानी से जनता त्रस्त है। क्षेत्र में सपा के जनप्रतिनिधि मौजूद हैं लेकिन वह जनता की समस्या और उसका उत्पीड़न रोकने के लिए मदद नहीं करते हैं। वह जनता को पहले भी न्याय दिलवाते रहे हैं। आगे भी जनता की हर समस्या में उनके साथ रहेंगे। रैली में पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, सांसद चंदन सिंह चौहान, पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आदि मुख्तार सैफी, चौधरी सरजीत सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री त्रिलोक त्यागी, चौधरी योगेंद्र सिंह,पार्टी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अरुण कुमार भारद्वाज एडवोकेट, संजीव चौहान आदि ने भी विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed