फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Policeman's son alleges he implicated my family

Moradabad News: लीलावती के बयान दर्ज, सिपाही के बेटे का आरोप मेरे परिवार को फंसाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Policeman's son alleges he implicated my family
मुरादाबाद। मझोला के धीमरी में अपने ही घर में धरने पर बैठी लीलावती के सोमवार को थाना प्रभारी केके वर्मा ने बयान दर्ज किए। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति की जमीन सिपाही ने अपनी पत्नी के नाम करा ली है। उधर, सिपाही के बेटे ने पुलिस अफसरों को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि लीलावती उनके परिवार को झूठा फंसा रही है।
विज्ञापन

लीलावती ने अपने बयानों में बताया कि उसके पति शेर सिंह की जमीन सिपाही महेंद्र पाल ने अपनी पत्नी के नाम करा ली थी। जिसका कोई भुगतान नहीं किया था। महिला ने कहा कि जमीन का पैसा उसे दिलाया जाए या फिर सिपाही और उसके परिवार के खिलाफ गैंगस्टर में कार्रवाई की जाए। सिपाही महेंद्र पाल के बेटे नितिश कुमार सिंह ने पुलिस अफसरों को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि शेर सिंह और उनकी भाभी वीरवती से मेरी मां ने धीमरी में 1686 वर्गमीटर जमीन तय रकम देकर खरीदी थी लेकिन मौके पर 862.04 वर्गमीटर जमीन ही मिली थी। इस मामले में शेर सिंह, लीलावती समेत अन्य के खिलाफ 2016 में केस दर्ज कराया था। नितिश का आरोप है कि लीलावती धरने पर बैठ कर पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाकर मेरे परिवार को गैंगस्टर घोषित करना चाहती है। उसने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article