फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Policeman jumped into the drain to save the life of a seven-year-old child

Moradabad News: सात साल के बच्चे की जान बचाने नाले में कूद गया पुलिस कर्मी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Policeman jumped into the drain to save the life of a seven-year-old child
मुरादाबाद। नया मुरादाबाद में बुधवार सुबह खेलते समय सात साल का एक बच्चा नाले में गिर गया। बच्चे की चीख पुकार सुनकर सिपाही ने नाले में झांक देखा तो एक बच्चा बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रहा था। सिपाही नाले में कूद गया और उसने बच्चे को नाले से बाहर निकाला। अपने साथी सिपाही की मदद से उसे अस्पताल में पहुंचाया। बच्चे की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मझोला के मंगूपुरा निवासी सुखवीर सिंह का सात वर्षीय बेटा अंकुश मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ नया मुरादाबाद में खेल रहा था। वह अन्य बच्चों से अलग खेलते-खेलते एक गहरे नाले के पास पहुंच गया। इसी दौरान वह नाले में गिर गया। इसी दौरान वहां से गुजरे ईगल मोबाइल पर तैनात सिपाही दुर्गेश पहुंच गए। उन्होंने एक बच्चे की चीखने की आवाज सुनी। उन्होंने इधर उधर देखा लेकिन कोई नजर नहीं आया। इसके बाद उन्होंने नाले में झांक कर देखा तो एक बच्चा नाले में है। वह बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है। दुर्गेश ने तुंरत इस मामले की जानकारी नया मुरादाबाद चौकी इंचार्ज अनंग सिंह और साथी सिपाही संदीप नागर दी। संदीप नागर भी मौके पर पहुंच कर गए। इसके बाद दोनों सिपाहियों ने बच्चे को नाले का प्रयास किया। संदीप नागर नाले में कूद गया जबकि उसके साथी दुर्गेश ने रस्सी का एक हिस्सा पेड़ में बांध दिया जबकि दूसरा हिस्सा संदीप नागर को दे दिए। इसके बाद सिपाही ने बच्चे को बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसका पेट दबाकर पानी बाहर निकलवाया। बच्चे ने कुछ राहत महसूस की। इसके बाद बच्चे को निजी अस्पताल ले गए और भर्ती करा दिया। सूचना मिलने पर बच्चे के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। अब बच्चे की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हो रही सिपाहियों के कार्य की सराहना
बुधवार को नाले से बच्चे को बाहर निकलने वाले पुलिस कर्मी संदीप नागर और दुर्गेश के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सभी लोग सिपाहियों के इस कार्य की सराहना कर रहे हैं। फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल कर रहे हैं। जिस पर खूब कमेंट्स और लाइक्स मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed