फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   policeman died in accident

सड़क हादसों में सरकारी स्कूल की प्रधानाध्यापक और सिपाही की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
policeman died in accident
मुरादाबाद। दो अलग अलग हादसों में बिलारी थाने के एक सिपाही और मूंढापांडे थानाक्षेत्र स्थित एक जूनियर हाई स्कूल की प्रधानाध्यापिका की मौत हो गई। पहला हादसा बृहस्पतिवार की देर रात बिलारी थानाक्षेत्र में सिपाही की कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने के कारण हुआ तो दूसरा हादसा शुक्रवार की दोपहर को प्रेम वंडरलैंड पुल के पास हुआ। प्रधानाध्यापिका एक बाइक पर लिफ्ट लेकर घर आ रही थीं। बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक चालक जख्मी हो गया है। हेलमेट पहने होने के कारण उसकी जान बची।
विज्ञापन

हादसा एक: रात भर सड़क किनारे कार में पड़ा रहा सिपाही का शव
अमर उजाला ब्यूरो
बिलारी (मुरादाबाद)। बिलारी कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेवरखास गांव के सामने गुरुवार की देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पडे़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार सिपाही की मौत हो गई। हादसे के बाद कार के ऊपर पेड़ झुक गया। जिस वजह से कार पेड़ों से ढक गई और किसी को हादसे की जानकारी नहीं हो सकी। रात भर सिपाही कार में ही पड़ा रहा। सुबह ड्यूटी से लौट रहे दो पुलिसकर्मियों ने कार को पेड़ों के बीच में फंसा देखा तब जाकर घटना का पता चला। सिपाही को पुलिस लाइन में अंतिम सलामी दी गई। एसएसपी और एसपी देहात ने सिपाही के शव को कंधा दिया। पुलिस लाइन में अंतिम सलामी देने के बाद सिपाही के शव को अंतिम संस्कार के लिए परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

मूलत: बदायूं जिले के थाना बिसौली अंतर्गत खजुरिया गांव निवासी ठाकुर रविंद्रपाल सिंह का बेटा चंद्रशेखर सिंह (34) कोतवाली बिलारी में सिपाही के पद पर तैनात था। वह कोतवाली कार्यालय में डाक मुुंशी के रूप में मुख्य काम देखता था। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार की रात लगभग 10 बजे वह अपनी स्विफ्ट कार से बिलारी कोतवाली से खाना खाने के लिए कुंदरकी के निकट एक ढाबे पर जा रहा था। हाईवे पर जैसे ही बिलारी कुंदरकी के बीच तेवरखास गांव के सामने उसकी कार पहुंची तभी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में खड़े पेड़ से जा टकराई। अंदेशा है कि ऐसा अचानक सामने आए किसी वाहन को बचाने के चक्क र में हुआ। टक्कर इतनी तगड़ी थी कि कार के इंजन का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और ऊपर से भी कार के चिथड़े उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुरी तरह से कार में फंसने के कारण सिपाही की कार में ही मौत हो गई। विडंबना यह रही कि दुर्घटना के बाद कार के ऊपर पेड़ झुक गया जिससे कार पेड़ की पत्तियों से ढक गई। ऊपर से रात होने के कारण किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे जब 100 डायल जीप पर काम करने वाले सिपाही पंकज और जावेद ड्यूटी पूरी करके बाइक से मुरादाबाद जा रहे थे तब उनकी नजर इस कार पर पड़ी। उन्होंने नजदीक जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। किसी तरह से शव को बाहर निकालकर मोर्चरी भेजा गया। सूचना पर सिपाही के पिता रविंद्र पाल और परिवार के अन्य लोग मोर्चरी पहुंचे। पिता का रोकर बुरा हाल था। सीओ बिलारी महेंद्र कुमार शुक्ल उन्हें ढांढस बंधाते दिखे। सीओ ने बताया कि चंद्रशेखर घर में इकलौता बेटा था। उसके परिवार में उसकी मां शशि, पत्नी रितु सिंह, एक बेटा, एक बेटी है। बहन शीला की फरवरी माह में ही शादी हुई है। सिपाही ने कार भी हाल ही में खरीदी थी।
हादसा दो: प्रधानाध्यापिका की मौत, हेलमेट ने बचाई बाइक चालक की जान
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में प्रेम वंडर लैंड पुल के पास शुक्रवार की दोपहर एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार प्रधानाध्यापिका की मौत हो गई। बाइक चालक जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

गलशहीद थानाक्षेत्र स्थित असालतपुरा में रहने वाली राजिया शाहिल (52) मूंढापांडे थानाक्षेत्र के मातीपुर उर्फ मैनी गांव स्थित जूनियर हाई स्कूल में बतौर प्रधानाध्यापिका कार्यरत थीं। परिवार में पति आजम खान और दो बेटे, दो बेटियां हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ मूंढापांडे के ब्लाक अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद राजिया अपने घर लौट रही थीं। दलपतपुर तक वह सवारी वाहन से आईं। यहां पर उनको दूसरे सरकारी स्कूल में कार्यरत कर्मचारी सतेंद्र पाल मिल गया। सतेंद्र मूंढापांडे थानाक्षेत्र के ग्राम खैर खाता का रहने वाला है। वह बच्चों की किताबें खरीदने के लिए बाइक से मुरादाबाद आ रहा था। राजिया को उसने मुरादाबाद छोड़ने के लिए कहा तो वह सतेंद्र की बाइक पर बैठ गईं। जब बाइक प्रेम वंडरलैंड पुल के पास पहुंची तो तेजी व लापरवाही से ड्राइविंग कर रहे एक अज्ञात वाहन के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद सतेंद्र और राजिया बाइक से नीचे गिरे। दोनों के सिर सड़के मेें जा टकराए। राजिया गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जबकि हेलमेट पहने होने के कारण सतेंद्र के सिर में ज्यादा चोट नहीं आई। इस दौरान ही पीछे से आ रहे स्कूल के अन्य स्टाफ ने हादसे में जख्मी सतेंद्र और राजिया को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर हालत देख राजिया को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। राजिया को दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। राजिया की मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर कटघर पुलिस ने राजिया के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना के बाद शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने राजिया शाहिल के घर जाकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। एसएचओ कटघर अजीत सिंह ने बताया कि हादसे के संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed