फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police team attacked with an axe while attempting to execute a warrant; Sub-Inspector injured.

Moradabad News: वारंट तामील कराने गई पुलिस टीम पर कुल्हाड़ी से हमला, दरोगा घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Police team attacked with an axe while attempting to execute a warrant; Sub-Inspector injured.
रहरा। थाना क्षेत्र के गांव गंगावार में गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) तामील कराने पहुंची पुलिस टीम पर वारंटी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में हसनपुर थाने में तैनात दरोगा जुगल किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी वर्दी फट गई।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी और उसके बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2:20 बजे की है। सीओ पंकज कुमार त्यागी के मुताबिक अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा वर्ष 2004 के एक मामले में जारी एनबीडब्ल्यू वारंट की तामीली के लिए दरोगा जुगल किशोर, सिपाही साहिल और पीआरडी जवान महेंद्र सिंह के साथ गांव गंगावार स्थित अभियुक्त अताउल्ला के घर पहुंचे थे।
विज्ञापन

पुलिस को देखते ही अताउल्ला ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस टीम ने जब दरवाजा खोलने को कहा, तो उसने गाली-गलौज करते हुए अचानक दरवाजा खोला और दरोगा जुगल किशोर के सिर को निशाना बनाकर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। दरोगा ने पीछे हटकर खुद को बचाया, लेकिन कुल्हाड़ी उनके पेट को छूते हुए लग गई, जिससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि हमला करने के बाद आरोपी ने अपने कपड़े उतारकर ड्रामा शुरू कर दिया और खुद को भी चोट पहुंचाने लगा। इस पूरे घटनाक्रम और सरकारी काम में बाधा डालने में अताउल्ला के बेटे सैफउल्ला ने भी उसका साथ दिया। घायल दरोगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सीओ ने बताया कि दरोगा की तहरीर पर रहरा थाने में संबंधित धाराओं में अताउल्ला और उसके बेटे सैफउल्ला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed