{"_id":"6725b8e365fb32bf100d10b6","slug":"police-team-attacked-in-sambhal-four-personnel-including-outpost-in-charge-beaten-up-badly-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलावरों ने फाड़ दी वर्दी: संभल में पुलिस टीम पर हमला, चाैकी इंचार्ज समेत चार कर्मियों को जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमलावरों ने फाड़ दी वर्दी: संभल में पुलिस टीम पर हमला, चाैकी इंचार्ज समेत चार कर्मियों को जमकर पीटा
Sat, 02 Nov 2024 01:31 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जुनावई (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, जुनावई (संभल)
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 02 Nov 2024 01:31 PM IST
सार
जुनावई क्षेत्र के देवर कंचन गांव में दो पक्षों के विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इसमें चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने नौ नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
संभल पुलिस गश्त करती हुई
- फोटो : पुलिस
विस्तार
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव देवर कंचन में छोटी दिवाली की रात दो पक्षों में झगड़ा होने पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला बोल दिया गया। चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। घायल पुलिस कर्मियों का सीएचसी में मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
इस मामले में चौकी इंचार्ज की ओर से नौ नामजद समेत अन्य ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जुनावई थाना क्षेत्र के देवर कंचन गांव में दूध की गाड़ी घुमाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
सूचना पाकर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और मामला बढ़ता देख थाना पुलिस को सूचना दे दी। चौकी बेरपुर प्रभारी सुनील कुमार भाटी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और झगड़ा कर रहे लोगों को समझा बुझा कर शांत कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
आरोप है कि ग्रामीण पुलिस टीम पर हमलावर हो गए और मारपीट करने लगे। हमले में चौकी प्रभारी समेत नईम अहमद, पीयूष कुमार, साजिद अहमद पुलिस कर्मी घायल हो गए। सूचना पर पुलिस फोर्स गांव पहुंचा। जिससे हमलावर भाग निकले। घायल पुलिस कर्मियों का सीएचसी में उपचार कराया गया है।
पुलिस ने चौकी इंचार्ज की तहरीर के आधार पर शिवकुमार, रामू, श्यामू, रिया, कामिनी, मीरा, भूपाल दत्त शर्मा, राजीव, कुलदीप समेत समस्त ग्राम वासियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।
जुनावई के गांव देवर कंचन में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की गई। इस मामले में एसआई की ओर से नौ नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लायी जाएगी। - कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी संभल।