फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police team attacked in Moradabad; officers were there to arrest a suspect in a cow slaughter case

मुरादाबाद में पुलिस टीम पर हमला... फायरिंग: गोकशी के आरोपी को पकड़ने गए थे कर्मी, चार महिला समेत पांच गिरफ्तार

Sat, 20 Sep 2025 07:59 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 20 Sep 2025 07:59 PM IST
सार

मूंढापांडे के खानपुर लक्खी गांव में गोकशी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला दिया। इसमें कई सिपाहियों को चोटें आई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Police team attacked in Moradabad; officers were there to arrest a suspect in a cow slaughter case
मुरादाबाद पुलिस पर हमला करने के आरोपी हिरासत में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मूंढापांडे के खानपुर लक्खी गांव में शुक्रवार रात गोकशी के आरोपी माजिद अली उर्फ अल्लामेहर को पकड़ने गई पुलिस टीम को घेरकर हमला कर दिया। इस दौरान महिलाओं ने पुलिस कर्मियों पर पथराव कर दिया। हमले में सिपाही संजीव कुमार घायल हो गया। कई और अन्य पुलिस कर्मियों के पैरों में गुम चोट आई हैं।

विज्ञापन


इसी बीच आरोपी पुलिस कर्मियों से हाथ छुड़ाकर जीने से छत पर पहुंच गया और तमंचे फायरिंग की। घटना की सूचना मिलने पर कई थानों के साथ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।पुलिस ने मुख्य आरोपी माजिद उर्फ अल्लामेहर को दबोच लिया। इसके बाद पुलिस टीम पर पथराव करने वाली चार महिलाएं भी गिरफ्तार कर ली हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि मूंढापांडे के खानपुर लक्खी निवासी माजिद अली उर्फ अल्लामेहर गांव में मीट की दुकान चलाता है। लाइसेंसी दुकान की आड़ में वह गोकशी की घटनाएं करता है। पहले भी उसके खिलाफ गोकशी के मामले में केस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की रात मूंढापाडे थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ आरोपी की गिरफ्तारी करने आए थे। टीम ने उसके घर में दबिश दी तो महिलाएं और पुरूष इकट्ठा हो गए और आरोपी माजिद को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने उन्हें हटाने का प्रयास किया तो महिला और पुरुषों ने पुलिस पर हमला कर दिया।

पुलिस टीम पर पथराव किया। जिसमें सिपाही संजीव कुमार हाथ में पत्थर लगने से घायल हो गया। इसके अलावा कई पुलिस कर्मी भी चोटिल हो गए। उन्हें भी गुम चोट आई हैं। इसी बीच आरोपी पुलिस कर्मियों से छुड़ाकर जीने से छत पर पहुंच गया। इस दौरान एक आरोपी ने घर की बिजली सप्लाई बंद कर दी।

आरोपी माजिद ने छत से ही पुलिस पर निशाना बनाते हुए फायरिंग की। जिसमें पुलिस भी बाल बाल बच गए। इस घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह और सीओ हाईवे राजेश कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आस पड़ोस के थानों की पुलिस भी बुला ली गई।

इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी माजिद उर्फ अल्लामेहर को गिरफ्तार कर उससे तमंचा बरामद किया गया है। इसके अलावा पुलिस टीम पर पथराव करने के आरोप में जैनब पत्नी मोहम्मद अहमद, शबीना पत्नी इरशाद, आसमा पत्नी भूरा, नूर अफ्सा पुत्री मुन्ने को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को शनिवार शाम कोर्ट में पेश किया गया जहां से आरोपी जेल भेज दिए गए हैं। इस घटना में शामिल रहे अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed