{"_id":"60720c7f8ebc3ec4477c5d49","slug":"police-take-out-deadbody-from-gravyard-after-five-month-city-news-mbd3859282161","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पांच माह बाद कब्र से निकलवाया कारोबारी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पांच माह बाद कब्र से निकलवाया कारोबारी का शव
विज्ञापन
मुरादाबाद। गलशहीद थानाक्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने पीतल कारोबारी का शव कब्र से निकलवाकर पोस्मार्टम कराया। पांच माह पहले कारोबारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उनकी पत्नी ने हत्या की आशंका जताते हुए कोर्ट की मदद लेकर शव कब्र से निकाल पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। शनिवार देर रात आई पोस्टर्माटम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। विसरा सुरक्षित रखा गया है। इसके अलावा डीएनए जांच के लिए भी नमूने लिए गए हैं।
पीतल कारोबारी जमील अहमद (60) गलशहीद थानाक्षेत्र के असालतपुरा सीधी सराय में पत्नी शादमा परवीन के साथ रहते थे। कारोबारी का बेटा जीशान दुबई में नौकरी करता है, जबकि बेटी न्यूजीलैंड में रहती है। 22 अक्तूबर 2020 में संदिग्ध हालात में कारोबारी की मौत हो गई थी। इसकी जानकारी विदेश में रह रहे बेटे जीशान को दी गई थी। तब कोरोना के कारण कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया और बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को दफना दिया था।
शादमा परवीन ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया और अपने पति की हत्या किए जाने की आशंका जताई। जिसमें महिला ने बताया कि उनके पति का अपनी भांजियों से मकान को लेकर विवाद चल रहा था। उसी विवाद में हत्या की आशंका है। अदालत के आदेश पर गलशहीद पुलिस ने शनिवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। इसके अलावा डीएनए जांच के लिए भी नमूने लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। पुलिस अधीक्षक सिटी, अमित आनंद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, जांच व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।