फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police stopped Shiv Sainiks heading to Sambhal; scuffle ensued.

Moradabad News: संभल जा रहे शिव सैनिकों को पुलिस ने रोका, धक्का-मुक्की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Police stopped Shiv Sainiks heading to Sambhal; scuffle ensued.
मुरादाबाद। संभल जिले के स्थल पर जाने की तैयारी कर रहे सैकड़ों शिवसैनिकों को बुध बाजार में धक्का मुक्की के बीच पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर तीन घंटे तक रोके रखा। धरना प्रदर्शन करने पर पुलिस ने मुंबई सहित अन्य स्थानों से आए नेताओं को गिरफ्तार कर 84 घंटा मंदिर में जलाभिषेक कराया।
विज्ञापन

शिवसेना के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर संभल में जलाभिषेक के लिए मुंबई के वरिष्ठ नेता राजेश दुबे, अनिल देशमुख, उत्तराखंड के प्रदेश उप प्रमुख रूपेंद्र नागर, पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी महेश आहूजा, धर्मेंद्र तोमर आदि नेता बुध बाजार में आए। योजना के तहत मुरादाबाद के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा, बरेली के पंकज पाठक, मेरठ, गाजियाबाद, बिजनौर एवं नोएडा के जिला प्रमुख सहित सभी नेता संभल की तरफ कूच करने के लिए बुध बाजार स्थित जिला कार्यालय पर 11 बजे इकट्ठा होने लगी। इसकी जानकारी मिलने पर पुुलिस अधिकारियों ने बुध बाजार में दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाकर शिव सैनिकों को रोक लिया। शिवसैनिक जब शिवाजी चौक से निकलने लगे तो पुलिस ने शिवसैनिकों को घेर लिया। इस दौरान शिवसैनिकों और पुलिस के बीच भारी नोक-झोक और धक्का मुक्की हुई। शिव सैनिक सड़क पर धरना देने लगे। इसके बाद पुलिस ने पार्टी के प्रमुख 25 शिव सैनिकों को गिरफ्तार किया। 84 घंटा मंदिर में जलाभिषेक कराने के बाद शिवसैनिकों को छोड़ा गया है। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा का दावा है कि लगभग 1200 शिवसैनिकों ने अपनी लिखित गिरफ्तारी दी है। कार्यक्रम में विपिन भटनागर, कमल सिंह राव , मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, राजीव राठौर, अरुण ठाकुर,आकाश सिंह, मयंक सैनी, महेश राजपूत, विक्की कश्यप, प्रदीप ठाकुर, तिलक राज, विशाल सैनी, शिबू सैनी, शरद कपूर, यश कश्यप, हरि सिंह, सोनू, जीतू प्रजापति , तेजपाल सैनी, राजपाल, राहुल, जितेंद्र पासी, मधुबाला कश्यप, धर्मेंद्र कश्यप, उमेश ठाकुर, सुरेश सैनी, नितेश सिंह,पंकज पाल, बादाम सिंह,हर्ष सिंह, अशोक सैनी, पवन रोहिल्ला, चंचल अरोड़ा के साथ सैकड़ों शिव सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed