{"_id":"5f76d138db2bd93ac11b3bfc","slug":"police-stopped-congressmen-going-to-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस जाते कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, पुतला छीनने को लेकर खींचतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस जाते कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, पुतला छीनने को लेकर खींचतान
Fri, 02 Oct 2020 12:35 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, चंदौसी
अमर उजाला ब्यूरो, चंदौसी
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:35 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदर्शनकारियों को रोकती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस घटना को लेकर कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष विमलेश कुमारी निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंडी समिति पर समर्थकों के साथ एकत्र हुई। साथ ले जाने के लिए पुतला बनाने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें रोका, तो कांग्रेसियों ने विरोध शुरू कर दिया है। इसको लेकर कांग्रेसियों और पुलिस के बीच खूब खींचतान हुई। कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार, पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
पुलिस ने प्रदेश सरकार का पुतला छीन लिया। इसके बाद कांग्रेसी वही मंडी समिति के पास धरने पर बैठ गए। पूर्व जिलाध्यक्ष विमलेश कुमारी ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। आमजन, गरीब, मजदूर की कोई सुनवाई नहीं है। जो आवाज उठाता है, उसे जबरन दबा दिया जाता है। इस मौके पर त्रिभुवन सिंह, दुर्गेश यादव, मयंक जैन, साजिद कुरैशी, मलिक राजा आदि रहे।
विज्ञापन