फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police stopped Congress workers heading to Delhi; an argument ensued.

Moradabad News: दिल्ली जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, बहस हुई

Thu, 23 Jul 2026 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 23 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Police stopped Congress workers heading to Delhi; an argument ensued.
कुंदरकी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुधवार को देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली बुलाया गया था। शिक्षा से जुड़े मुद्दों, विशेष कर कथित नीट परीक्षा गड़बड़ी, छात्रों के आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन और मार्च करना था। इसी कार्यक्रम में कुंदरकी से कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष चौधरी अहसान खान के नेतृत्व में क्षेत्र के कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता वाहनों से दिल्ली के लिए रवाना होने वाले थे तभी पुलिस ने हाईवे स्थित गुलड़ तिराहे पर रोक लिया और आगे जाने नहीं दिया। इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस से बहस भी हुई। इसके बाद चौधरी अहसान खान को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि कि कांग्रेस देशभर के छात्रों और युवाओं की आवाज बुलंद करने के लिए दिल्ली में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने जा रही थी लेकिन सरकार ने पुलिस के माध्यम से शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध को दबाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। कांग्रेस जनता, छात्रों और युवाओं के हितों से जुड़े मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी और किसी भी प्रकार के दमन से पीछे नहीं हटेगी। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष मुनीफ तुर्की, नासिर सलमानी, चौधरी दाऊद खान नगराध्यक्ष कुंदरकी शौकत नेता, नगराध्यक्ष बिलारी फारुख अली, ब्लॉक अध्यक्ष मुख्तार अंसारी, शाकिर कुरैशी, सगीर खान, वहीद खान, इरफान खान, प्रेम, सुरेंद्र सिंह जाटव, मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed