फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police stationed from Milak border to Azam's house

मिलक बार्डर से आजम के घर तक तैनात रही पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Police stationed from Milak border to Azam's house
मिलक बार्डर से आजम के घर तक तैनात रही पुलिस
विज्ञापन

रामपुर। सपा नेता आजम खां के जेल से बाहर आने के बाद रामपुर आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। मिलक बार्डर से लेकर आजम खां के घर के बाहर तक बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे।
सपा विधायक आजम खां शुक्रवार को सीतापुर जेल से जमानत पर रिहा होकर रामपुर पहुंचे। उनके रामपुर की सीमा में प्रवेश करने से पहले ही पुलिस ने तैयारी कर ली थी। पुलिस की ओर से सुरक्षा प्वाइंट बनाए गए थे। मिलक बार्डर से लेकर आजम खां के घर तक पुलिस तैनात रही। इसमें चार सीओ के साथ आठ थानों के प्रभारी अपनी- अपनी टीम के साथ सुरक्षा में तैनात थे। इसके साथ ही पुलिस ने कई जगह बैरियर लगा रखे थे, जहां पुलिस कर्मियों ने आजम खां के काफिले को रोका। संवाद
विज्ञापन

रिहा होने पर जताई खुशी
रामपुर। उत्तर प्रदेश वाल्मीकि महासभा ने विधायक आजम खां की रिहाई पर खुशी जताई है। पक्का बाग में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जुगल किशोर वाल्मीकि ने कहा कि लाखों दलितों, कमजोर और मजलूम इस रिहाई से खुश हुए हैं। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। इस दौरान सोनू कठेरिया, मनीष कठेरिया, विशाल वाल्मीकि, राहुल वाल्मीकि, मोनू वाल्मीकि, अभिनाश वाल्मीकि, महीपाल वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed