{"_id":"616c823009e03b44d132bf75","slug":"police-station-in-charge-of-uttarakhand-girl-helped-reached-home-city-news-mbd4065054147","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड की युवती की पुलिस ने की मदद, पहुंचाया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड की युवती की पुलिस ने की मदद, पहुंचाया घर
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने उत्तराखंड की एक युवती की मदद की है। पुलिस के मुताबिक वह युवती मानसिक रूप से कमजोर थी और किसी वाहन में बैठकर मुरादाबाद तक पहुंच गई। थाना प्रभारी ने सुरक्षित उसे उसके घर भिजवा दिया है। शनिवार देर रात हनुमान मूर्ति तिराहे पर पुलिस को एक युवती लावारिस हालत में मिली। कुछ असामाजिक तत्व उसका पीछा कर रहे थे, इस सूचना पर कटघर थाना प्रभारी महिला पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे थे।
पुलिस युवती को अपने संरक्षण में थाने ले आई और उससे पूछताछ की। इस दौरान युवती के पास से एक आई कार्ड बरामद हुआ। उस पर लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क कर पुलिस ने परिजनों को बुलाकर युवती को उनके हवाले कर दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि युवती का नाम नेहा गुप्ता है और वह आदर्श नगर कालोनी ऊधम सिंह नगर की रहने वाली है। सूचना पर उसके पिता रामनाथ गुप्ता कटघर थाने पहुंचे थे, अपनी बेटी को सकुशल पाकर उन्होंने पुलिस का शुक्रिया अदा किया।