फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   police search MLA's car

पुलिस ने गाड़ियां खंगालीं तो भड़के विधायक

Thu, 05 May 2016 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Thu, 05 May 2016 11:26 AM IST
विज्ञापन
police search MLA's car
politician
बिलारी सीट के उपचुनाव में सपा ने पूरी ताकत लगा दी है। सभी मंत्री और विधायक इस विधानसभा में कैंप करने लगे हैं। वहीं निर्वाचन आयोग भी सख्त हो गया है। बुधवार को बिलारी जाने वाले विधायक और सपा नेताओं की गाड़ियां चेक कराई गईं। ठाकुरद्वारा विधायक नवाबजान के साथ चल रही सभी आठ गाड़ियों को खंगाला गया।
विज्ञापन


बिलारी सीट पर प्रचार करने के लिए मुरादाबाद, संभल और अमरोहा के सपा विधायक सुबह ही निकल पड़ते हैं। मंत्रियों ने भी डेरा डाल दिया है। जैसे जैसे सियासी ताप बढ़ रहा है उसी तरह निर्वाचन आयोग भी चौकस हो गया है। दोनों ऑब्जर्वर मुरादाबाद पहुंच गए हैं। बिलारी पहुंचने वाले सियासी लोगों पर निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन


बुधवार को व्यय प्रेक्षक  ने कुंदरकी थाने पर खड़े होकर बिलारी जा रहीं सियासी लोगों की गाड़ियों को रोककर चेक कराया। सुबह दस बजे से ही पुलिस के साथ चेकिंग शुरू करा दी गई थी। पूरी तसल्ली के साथ गाड़ियों को खंगाला गया। इसी दौरान ठाकुरद्वारा विधायक नवाबजान भी अपने काफिले के साथ बिलारी जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑब्जर्वर के कहने पर उनके काफिले को रोक लिया गया और सभी आठ गाड़ियों को चेक किया गया। विधायक भी अपने साथियों के साथ गाड़ी से उतरकर बाहर आ गए थे। दोपहर को भी सपा नेताओं की गाड़ियों को बिलारी से पहले बने बैरियर पर रोक लिया गया था। इनमें एक विधायक की भी गाड़ी थी।


सभी की गाड़ियों को चेक कराया गया। बैरियर पर मौजूद पुलिस वालों से यह लोग भिड़ गए। बाद में पुलिस वालों ने यह कहकर शांत किया गया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर चेकिंग कराई जा रही है। दिन भर चली चेकिंग से सियासी दलों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed