{"_id":"688299274d855ee449023f0e","slug":"police-sealed-a-mobile-manufacturing-factory-on-the-complaint-of-gst-theft-thakurdwara-news-c-15-1-mbd1008-694338-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जीएसटी चोरी की शिकायत पर पुलिस ने सील की मोबाइल बनाने की फैक्टरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जीएसटी चोरी की शिकायत पर पुलिस ने सील की मोबाइल बनाने की फैक्टरी
Fri, 25 Jul 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। पुलिस ने जीएसटी चोरी की शिकायत पर गांव कमालपुरी खालसा में चल रही मोबाइल बनाने की फैक्टरी को सील कर दिया है। आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया था लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। गांव में काफी समय से एक मोबाइल बनाने की फैक्टरी चल रही है। आरोप है कि इसमें चीन में बने मोबाइल के डुप्लीकेट मोबाइल बनाए जाते हैं। इसकी गोपनीय शिकायत कोतवाली पुलिस को मिली थी। शिकायत पर पुलिस ने मोबाइल फैक्टरी को सील कर दिया है और गेट पर ताला लगवा दिया है। पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद फैक्टरी चलाने वाले को पकड़ लिया था लेकिन बृहस्पतिवार को उसे छोड़ दिया गया है।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जसपाल सिंह ग्वाल का कहना है कि आरोपी से कहा गया है कि वह फैक्टरी के पास न जाए। उधर इस संबंध में सीओ रुद्र कुमार सिंह ने बताया की की एसडीएम के माध्यम से जीएसटी चोरी की जांच कराने के लिए जीएसटी विभाग और इंडस्ट्रियल विभाग को पत्र भिजवाया गया है। फिलहाल मोबाइल बनाने की फैक्टरी को बंद करा दिया गया है। शाम तक जीएसटी की टीम नहीं पहुंची थी। इस संबंध में जीएसटी विभाग के मंडल के अपर आयुक्त आरए सेठ ने बताया कि वरुण सिंह के नाम से यह फर्म केंद्रीय जीएसटी में पंजीकृत हुई थी। जो तीन फरवरी 2023 को निरस्त हो गई थी। इसके बाद इस फर्म को चलाया जा रहा है तो वह गलत है। उनका कहना है कि इसका पंजीयन केंद्रीय जीएसटी विभाग में था। इसलिए उसकी जांच भी केंद्रीय जीएसटी के क्षेत्राधिकारी करेंगे। उन्होंने बताया कि अभी उन्हें एसडीएम का पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। पत्र मिलने पर जांच के बारे में विचार किया जाएगा।