फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police reached the owner with rings in the ears of the bovine animal, seven accused including father and son arrested

गोवंशीय पशु के कान में लगे छल्ले से मालिक तक पहुंची पुलिस,पिता पुत्र समेत सात आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Police reached the owner with rings in the ears of the bovine animal, seven accused including father and son arrested
कटघर थानाक्षेत्र के गोट गांव के जंगल में बुधवार रात गोवंशीय पशु को काटने में पिता पुत्र समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस काटे गए पशु के कान में पड़े टैग (छल्ले) के जरिये मालिक तक पहुंची। उससे पूछताछ के बाद कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस आरोपियों तक पहुंची। इस मामले में फरार दो आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि 23 मार्च की रात कटघर पुलिस को सूचना मिली थी कि गोट गांव के जंगल में गोवंशीय पशु काट दिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस को मौके से कटे हुए पशु के कान के टैग (छल्ला) मिला था। इस छल्ले पर दर्ज नंबर के जरिये पुलिस पशु के मालिक तक पहुंच गई। तब पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए शुक्रवार को गोट गांव निवासी कय्यूम, मुशाहिद, उसके दो बेटे मोहम्मद रफी और आले नवी, असलम, सुखा और मूंढापांडे थानाक्षेत्र के सक्टू नगला निवासी राजा उर्फ अब्बास गिरफ्तार कर लिया। जबकि, सक्टू नगला निवासी नवाब और रहीस फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर कुल्हाड़ी, छुरे, टार्च व रस्सी समेत अन्य औजार बरामद किए हैं। शुक्रवार शाम पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शादी समारोह के लिए काटा था गोवंशीय पशु
मुरादाबाद। एसएसपी बबलू कुमार के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना के एक दिन बाद गोट निवासी मुशाहिद के बेटे की शादी थी। शादी समारोह में आए मेहमानों के लिए गोवंशीय पशु काटा गया था। इसके लिए आरोपियों ने कय्यूम को एडवांस में साढ़े चार हजार रुपये दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होता है टैग (छल्ला)
मुरादाबाद। पशु पालन विभाग पशुओं के कान में टैग (छल्ला) लग्राता है। इस टैग में 12 अंकों का एक विशेष नंबर होता है। जिसे पोर्टल पर अपलोड किया जाता है। इस नंबर के जरिये पशु के मालिक, पशु की नस्ल, नशु को टीका लगा है या नहीं आदि सभी जानकारी मिल जाती हैं।

--------------------------------------
मतदान के बाद सक्रिय हो गए गोकशी के आरोपी
मुरादाबाद। चुनाव के दौरान पुलिस सख्ती के कारण पशु तस्करी और गोकशी की घटनाएं कम हुई थीं, लेकिन मतदान के बाद अचानक से इस घटनाओं में तेजी आ गई है। पिछले दिनों गलशहीद, मूंढापांडे, बिलारी और भोजपुर क्षेत्र में भी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed