फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police raided to arrest four members of the Chadha family.

Moradabad News: चड्ढा परिवार के चार सदस्यों की गिरफ्तारी को पुलिस ने दी दबिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Police raided to arrest four members of the Chadha family.
मुरादाबाद। 1.91 करोड़ रुपये हड़पने के आरोप में फंसे चड्ढा परिवार के गुरजीत सिंह चड्ढा, हरवीर सिंह चड्ढा, जसप्रीत गौर और तमन्ना चड्ढा की गिरफ्तारी को पुलिस ने बुधवार को घर और कार्यालय में दबिश दी लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आए।
विज्ञापन

कटघर के गाड़ीखाना निवासी गोपाल मिश्रा ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि 13 जुलाई 2010 को शराब कारोबारी रहे हरभजन सिंह चड्ढा और उनके पौत्र हरवीर सिंह चड्ढा के बीच एक पार्टनरशिप डीड हुई थी। इस पार्टनरशिप डीड के माध्यम से एक कंपनी मेसर्स चड्ढा डवलपर्स नाम से बनाई गई थी। इस कंपनी में हरभजन सिंह चड्ढा और हरवीर सिंह चड्ढा 37.5-37.5 प्रतिशत के और गोपाल मिश्रा 25 फीसदी के हिस्सेदार थे। हरभजन सिंह चड्ढा की 22 दिसंबर 2020 को मृत्यु हो गई। आरोप है कि इसी बीच हरवीर सिंह ने नई फर्म बना ली और गुरजीत सिंह चड्ढा, जसप्रीत गौर, हरवीर सिंह व तमन्ना पार्टनर थे। आरोप है कि बैंक के खाते में रखे करीब 1.91 करोड़ रुपये फर्जी तरीके से नई फर्म में ले लिए। पुलिस इस मामले में चारों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। 12 दिसंबर को कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। उधर आरोपी गिरफ्तारी पर रोक के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया लेकिन 16 दिसंबर सुनवाई नहीं हो सकी और अगली तारीख लगा दी। बुधवार को सिविल लाइंस पुलिस चड्ढा परिवार के घर और कार्यालय में दबिश दी लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आए। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस ने बुधवार को दबिश दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed