फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police raided by taking along the accused of BJP leader's murder

Moradabad News: भाजपा नेता हत्याकांड के आरोपियों को साथ लेकर पुलिस ने दी दबिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Police raided by taking along the accused of BJP leader's murder
मुरादाबाद। भाजपा नेता अनुज चौधरी हत्याकांड के शूटर और साजिशकर्ता बुधवार सुबह आठ बजे पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिए। इसके बाद पुलिस सभी को लेकर मझोला थाने पहुंची और पूछताछ। इसके बाद पुलिस उन्हें साथ लेकर पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी के उस फ्लैट में पहुंची। जिसमें तीनों शूटर रह रहे थे। इसके अलावा आरोपियों के घरों में दबिश दी गई है। बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक आरोपी पुलिस कस्टडी में रहेंगे।
विज्ञापन

संभल जनपद के ऐचोड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के गांव अलिया नेकपुर निवासी भाजपा नेता अनुज चौधरी नया मुरादाबाद स्थित पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में 10 अगस्त की शाम करीब छह बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 16 अगस्त को पुलिस ने संभल जनपद के असमोली ब्लॉक की प्रमुख संतोष देवी के बेटे अनिकेत चौधरी और उसके साथी रेलवे हरथला काॅलोनी निवासी रेलवे क्लर्क नीरज पाल को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया था कि हत्याकांड की साजिश ब्लॉक प्रमुख बेटे अनिकेत, पति प्रभाकर, जेल में दीपक हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे संभल के भवालपुर निवासी मोहित चौधरी के भाई केजीके कॉलेज के क्लर्क अमित चौधरी और उसके गांव के पुष्पेंद्र उर्फ, रेलवे क्लर्क नीरज पाल ने रची थी। शूटर सूर्यकांत शर्मा, आकाश और सुशील शर्मा से तीस लाख रुपये में हत्या का सौदा तय किया था।
विज्ञापन

22 अगस्त को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीनों शूटरों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुषेंद्र उर्फ भूरा का गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तब से सभी आरोपी जेल में बंद हैं। पुलिस की ओर से अदालत से मांग की गई थी कि हत्याकांड से जुड़े कई बिंदुओं पर आरोपियों से पूछताछ करनी है। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर बुधवार सुबह आठ बजे से जेल में छह आरोपियों को 36 घंटे की रिमांड पर लिया गया। आरोपियों से अलग अलग पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा टीमें आरोपियों को साथ लेकर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed