फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police post will be built in smart city at zero point

Moradabad News: जीरो प्वाइंट पर स्मार्ट सिटी बनाएगी पुलिस चौकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Police post will be built in smart city at zero point
मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी द्वारा रामपुर रोड के जीरो प्वाइंट पर पुलिस चौकी बनाने की तैयारी है, लेकिन चयनित स्थान के पीछे की भूमि के मालिक ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। मंडलायुक्त और अपर नगर आयुक्त से मिलकर खेत मालिक ने इसका विरोध जताया। इसके बाद भी नगर निगम की टीम ने वहां पहुंच कर निशान आदि लगाने का काम पूरा कर लिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला एकता विहार निवासी शिराज मुस्तफा ने बताया कि स्मार्ट सिटी की टीम पिछले कई दिनों से उनके प्लॉट के सामने निशान आदि लगाने का काम कर रही थी। जिसकी उन्होंने मंडलायुक्त से शिकायत की थी। मंडलायुक्त ने जांच करा कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बाद भी स्मार्ट सिटी की टीम नहीं मान रही है। शनिवार दोपहर नगर निगम के मुख्य अभियंता (निर्माण) भी मौके पर पहुंच कर वहां निशान आदि लगवाने लगे।
विज्ञापन

शिराज मुस्तफा ने मौके पर पहुंच कर इसका विरोध भी किया, लेकिन टीम के लोग नहीं माने। शिराज का आरोप है कि उन्हें वार्ता के लिए पीलीकोठी स्थित अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार के कार्यालय में बुलवाया गया। जहां उसने अपनी बात रखी, लेकिन इसके बाद भी उसकी कोई बात नहीं सुनी गई। उसका कहना है कि हाईवे पर उनकी 120 फीट फ्रंट की जमीन है। जिसके सामने सड़क किनारे की करीब 40 फीट स्मार्ट सिटी पुलिस चौकी के लिए घेर रही है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन पर जानबूझकर परेशान करने और आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में मुख्य अभियंता दिनेश चंद्र सचान ने बताया कि स्मार्ट सिटी द्वारा जीरो प्वाइंट के पास सरकारी जमीन पर पुलिस चौकी का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। शिराज की जमीन पर किसी तरह का कोई अतिक्रमण नहीं किया जा रहा है। उसकी जमीन पीछे है। उन्होंने बताया कि शहर को सुंदर और सुरक्षित बनाने की दिशा में काम कर रही स्मार्ट सिटी की ओर से यह कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed