{"_id":"632d6e641e40c476c96e7081","slug":"police-post-incharge-and-two-constables-suspended-for-failing-to-stop-cow-slaughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: गोकशी की घटनाएं रोकने में नाकाम चौकी इंचार्ज और दो सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: गोकशी की घटनाएं रोकने में नाकाम चौकी इंचार्ज और दो सिपाही निलंबित
Fri, 23 Sep 2022 01:59 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:59 PM IST
सार
भोजपुर थाने की इस्लाम नगर चौकी क्षेत्र में लंबे समय से गोकशी की घटनाएं सामने आ रही थी। क्षेत्र के लोगों ने चौकी इंचार्ज विनोद कुमार से शिकायत की लेकिन उन्होंने लोगों की शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोकशी की घटनाएं रोकने में नाकाम इस्लाम नगर पुलिस चौकी इंचार्ज और दो सिपाही निलंबित किए गए हैं। एसएसपी ने तीनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन
भोजपुर थाने की इस्लाम नगर चौकी क्षेत्र में लंबे समय से गोकशी की घटनाएं सामने आ रही थी। क्षेत्र के लोगों ने चौकी इंचार्ज विनोद कुमार से शिकायत की लेकिन उन्होंने लोगों की शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया। जबकि क्षेत्र में लगातार गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिल रहे थे। चौकी और थाने में कोई सुनवाई नहीं होने पर लोगों ने एसएसपी हेमंत कुटियाल से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
एसएसपी ने सीओ ठाकुरद्वारा अपेक्षा निंबाडिया को मामले की जांच सौंपी। सीओ की जांच में चौकी क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं की तस्करी होने और गोवंशीय पशुओं के अवशेष भी मिले। जांच रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी हेमंत कुटियाल ने इस्लाम नगर चौकी प्रभारी विनोद कुमार, सिपाही आदित्य कुमार और सुनील कुमार को निलंबित कर दिया है। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन