फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police officer wants to match wife and his lover in Moradabad, UP

यूपी: पत्नी को प्रेमी से मिलाने के लिए संघर्ष कर रहा दरोगा

Thu, 25 Jul 2019 06:25 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 25 Jul 2019 06:25 AM IST
विज्ञापन
Police officer wants to match wife and his lover in Moradabad, UP
पुलिस - फोटो : Social media (File Photo)

बीस साल पहले रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ की कहानी हूबहू तो नहीं लेकिन एक पार्ट पर मुरादाबाद में दोहराई जा रही है। फिल्म में अपनी पत्नी ऐश्वर्या को उसके प्रेमी सलमान से मिलाने के लिए अजय देवगन ने जो जतन किए उन्हें मुरादाबाद का एक दरोगा हूबहू दोहरा रहा है। फर्क सिर्फ इतना है कि वो कहानी रूपहले पर्दे पर थी और यह हकीकत में दोहराई जा रही है।

विज्ञापन


पत्नी के प्रेम संबंधों की जानकारी होने पर सीआईएसएफ के एक दरोगा ने उसे प्रेमी से मिलाने की ठान ली है। यहां तक कि प्रेमी के पीछे हट जाने पर वह उसे मनाने में जुटा है। यह प्रेम कहानी मुरादाबाद के एक गांव की है। गांव में रहने वाला युवक सीआईएसएफ में एएसआई के पद पर तैनात है। छह माह पहले एएसआई की शादी रामपुर जनपद के गांव में रहने वाली युवती से हुई थी। शादी के कुछ दिन तो सब ठीक ठाक चलता रहा। इसके बाद युवती ने अपने पति को सच्चाई बता दी।
विज्ञापन


उसने बताया कि शादी से पहले उसके एक युवक से प्रेम संबंध थे। जो उसने शादी के बाद भी जारी रखे हैं। दरोगा ने पत्नी को डांट डपटने के बजाए उसे प्रेमी से शादी करने की सलाह दी। उसने पत्नी के प्रेमी से भी बात की और उससे शादी करने को कहा। लेकिन प्रेमी ने शादी करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति-पत्नी महिला थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी कहानी बताई। कहानी सुनने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई। युवती ने पुलिस से कहा कि अगर प्रेमी ने उससे शादी नहीं की तो आत्महत्या कर लेगी।

युवती ने प्रेमी और अपने परिजनों पर दर्ज कराया केस

महिला थाने में युवती ने प्रेमी और अपने पिता, भाई और बहनोई के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सीओ सिविल लाइंस राजेश कुमार ने बताया कि युवती ने पिता, भाई और बहनोई पर डरा धमकाकर जबरन दूसरे युवक से शादी कराने का आरोप लगाया है। जबकि प्रेमी पर आरोप लगाया कि उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। उसके कहने पर ही उसने अपने पति को सच बताया और अब वह पीछे हट गया है।


फेसबुक से हुई दोस्ती

युवती ने पुलिस को बताया कि वह जब एमटेक की छात्रा थी तब फेसबुक के जरिए सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले पुलिस कर्मी के बेटे से उसकी दोस्ती हुई थी। वह प्रेमी से ही शादी करना चाहती थी, लेकिन परिवार के लोगों ने उसकी शादी दूसरे युवक से करा दी है। वह प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed