फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   police not alert on double murder case in moradabad

लिस्ट में था पुजारी का नाम, पुलिस नहीं बचा पाई जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
police not alert on double murder case in moradabad
मुरादाबाद। सोलह अक्तूबर को ठाकुरद्वारा पुलिस ने तालाब के चौकीदार किशोरी की हत्या का खुलासा किया था। तब पुलिस ने दावा किया था कि हत्यारोपी अंकित ने किशोरी समेत तीन लोगों की हत्या की प्लानिंग की थी। जिसमें पुजारी राजेंद्र गिरी का नाम भी शामिल था। अंकित ने कबूला था कि वह पुजारी की हत्या करने के इरादे से कई बार शमशान घाट पहुंचा था, लेकिन वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाया था। इतना ही नहीं किशोरी हत्याकांड के खुलासे में पुलिस को पुजारी राजेंद्र गिरी से ही पुुख्ता सुराग मिले थे। डबल मर्डर के खुलासे में जुटी पुलिस किशोरी हत्याकांड से जोड़कर भी जांच आगे बढ़ा रही है। अंकित की लिस्ट में पुजारी का नाम शामिल था। उसने धमकी दी कि वह जेल से छूटने पर हत्या कर देगा, लेकिन उसके जेल से बाहर आने से पहले ही पुजारी की हत्या कर दी गई। धमकी मिलने और नाम उजागार होने के बाद भी पुलिस पुजारी की जान नहीं बचा पाई।
विज्ञापन

एक माह पहले ठाकुरद्वारा के रमनावाला रोड स्थित तालाब के चौकीदार किशोरी की हत्या कर दी गई थी। सोलह अक्तूबर को पुलिस ने किेशोरी हत्याकांड का खुलासा किया था। पुलिस ने तालाब के दूसरे चौकीदार ओम प्रकाश के बेटे अंकित को अंकित गिरफ्तार किया था। ओम प्रकाश के पास कोई संतान नहीं थी। उसने बीस साल पहले डिलारी में लावारिस मिले अंकित को गोद लिया था। अंकित ने कबूला था कि किशोरी और उसके पिता तालाब पर चौकीदारी करते थे। किशोरी, तालाब मालिक अशोक ने उसके पिता को नशे की लत डलवाकर जमीन बिका दी है। इसी बात को लेकर अंकित रंजिश रखता था। उसने श्मशान घाट स्थित मंदिर के पुजारी राजेंद्र गिरी की हत्या की योजना बनाई थी। किशोरी के अलावा तालाब स्वामी अशोक और पुजारी राजेंद्र गिरी की हत्या करना चाहता था। उसने किशोरी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए दूसरे चौकीदार के बेटे होलिका मंदिर निवासी अंकित को गिरफ्तार किया है। जो इस समय जेल में बंद है। अंकित की लिस्ट में पुजारी का नाम था। वह उसकी भी हत्या करना चाहता था। धीरे धीरे अंकित का भी पुजारी के पास आना जाना हो गया था। वह भी यहां नशा करने लगा था। एसपी देहात उदय शंकर सिंह का कहना है कि हर पहलू पर जांच जारी है। चौकीदार की हत्या में पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में कबूला था कि वह पुरानी की हत्या करना चाहता है। वह इस समय जेल में बंद है। उस एंगल पर भी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

नशा और सट्टे के एंगल पर भी पड़ताल
मुरादाबाद। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुजारी के पास नशा करने और सट्टा लगाने वाले लोग भी पहुंचते थे। सुल्फा पीने को लेकर भी यहां झगड़ा होता था। इसके अलावा लोग सट्टा का नंबर पूछने के लिए लोग पुजारी के पास पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि नंबर निकालने के लिए यहां तंत्र क्रिया की जाती थी। पुलिस की जांच इस एंगल पर भी आगे बढ़ रही है। ठाकुरद्वारा के कुछ युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुजारी के साथ मारे गए दूसरे व्यक्ति भी अपने घर से यहां दिवाली मनाने और तंत्र क्रिया करने पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed