फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   police man also drunk

नशे में सिपाही खुद भिड़ जाएं तो शराबियों को कैसे भगाएं

Sat, 21 Jan 2017 02:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 21 Jan 2017 02:57 AM IST
विज्ञापन
police man also drunk
safdsgd - फोटो : Getty Images
जीआरपी लाइन में शुक्रवार की शाम को शराब पीकर दो सिपाही भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। लोगों की सूचना पर यूपी डायल 100 की गाड़ी पहुंच गई। पुलिस वालों ने एक सिपाही को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। बाद में जीआरपी पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन


शराब के नशे में धुत दिखाई दे रहे सिपाही का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेरठ निवासी गौरव गौतम मुरादाबाद जीआरपी में तैनात है। शुक्र वार को सिपाही गौरव और उसका साथी सिपाही योगेंद्र जीआरपी लाइन की बैरक में शराब पी रहे थे। शराब पीने के बाद दोनों सिपाहियों में कहासुनी शुरू हो गई और कुछ ही देर में मारपीट होने लगी।
विज्ञापन


लाइन में हंगामे होने की सूचना पर यूपी डायल 100 की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। पुलिस वालों ने गौरव को पकड़ लिया जबकि योगेंद्र मौके से भाग गया। यूपी डायल 100 की गाड़ी पर तैनात पुलिस वालों ने गौरव को जीआरपी के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी ने सिपाही का मेडिकल कराया है। सिपाही ने मेडिकल कराने के बाद जिला अस्पताल में दरोगा रामवीर सिंह से भी अभद्रता की। एसपी रेल शगुन गौतम ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed