फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   police jeep truck collided

पुलिस की जीप में ट्रक से साइड मारी, चालक घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
police jeep truck collided
मूढापांडे । दलतपुर में पुलिस की जीप में सामने से आ रहे ट्रक ने साइड मार दी। जिससे पुलिस की जीप क्षतिग्रस्त हो गई। चालक को भी चोट आई। पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़कर कर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

घटना रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। मूढापांडे थानाध्यक्ष नवाब सिंह जीप से गश्त पर करनपुर जा रहे थे। रास्ते में दलपतपुर में सामने से आ रहे एक ट्रक ने पुलिस की जीप को साइड मार दी। जिससे जीप मामूली रुप से क्षतिग्रस्त हो गई। जीप चालक नरसिंह यादव मामूली रुप से घायल हो गया। पुलिस घायल चालक को तुरंत चिकित्सक के यहां ले गई। ट्रक और उसके चालक दोनों को कब्जे में ले लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चालक घटना के बाद ट्रक चालक जीशान निवासी खैरखाता भगतपुर भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन उसे पकड़ लिया गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर हाइवे पर मनकरा मोड पर तेज रफ्तार बुलेरो एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उसमें सवार दो लोग घायल हो गए हैं। उपचार के लिए उन्हें जिला चिकित्सालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed