{"_id":"6712fe2835e335d72b06fd74","slug":"police-interrogated-many-people-in-farmer-murder-case-moradabad-news-c-281-1-smbd1012-100435-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: किसान हत्याकांड में पुलिस ने कई लोगों से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: किसान हत्याकांड में पुलिस ने कई लोगों से की पूछताछ
विज्ञापन
पाकबड़ा। किसान घनश्याम की हत्या में पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने शुक्रवार को कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। इसके अलावा पुलिस ने कस्बे में किसान के घर से लेकर खेत तक जाने वाले रास्ते के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। पुलिस की एक टीम प्रॉपर्टी विवाद और अन्य पहलुओं पर जांच पड़ताल में जुटी है।
पाकबड़ा के बड़ा मंदिर सैनी बस्ती मोहल्ले निवासी किसान घनश्याम का शव बृहस्पतिवार सुबह खेत में बनी झोपड़ी में मिला था। उनके शरीर पर 20 से ज्यादा गहरे घाव मिले थे। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच के लिए चार टीमों का गठन किया है। पुलिस घटना स्थल और इसके आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे प्रॉपर्टी विवाद हो सकता है। इसकी जांच पुलिस कर रही है। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की है। अभी तक पुलिस को इस मामले में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं मिला है।
-- -- -- -- -- -
पीड़ित परिवार से मिले भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने परिवार से बात करके मामले का जल्दी खुलासा होने का आश्वासन दिया। पीड़ित परिवार ने एमएलसी को बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी थाना प्रभारी पाकबड़ा के साथ घटना स्थल पर भी पहुंचे।